Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News गायत्री परिवार मटिहानी की कलश शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

 गायत्री परिवार मटिहानी की कलश शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत


बखरी/बेगूसराय/  नवीन कुमार मिश्रा


शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में यज्ञ समिति द्वारा आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के चार दिवसीय 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। महायज्ञ का आयोजन मटिहानी में 4 दिसंबर से होना है। इसी क्रम में रविवार को गायत्री परिवार मटिहानी के सदस्यों का कलश शोभायात्रा जत्था बखरी पहुंचा। बाजार के अम्बेडकर चौक पर स्थानीय गायत्री परिवार के सदस्यों ने कलश धारण किए आए श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच कलश यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए गायत्री मंदिर पहुँची, जहाँ महिला श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर तथा माला पहनाकर कलश का स्वागत किया। गायत्री परिवार के सदस्य विनोद कुमार ने बताया कि 4 दिसंबर से शुरू होने वाले इस महायज्ञ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कलश शोभायात्रा निकाली गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम से जुड़े और महायज्ञ को सफल बना सकें। बखरी बाजार में यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने शोभायात्रा में सहभागिता की, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक माहौल में रंग गया।स्थानीय लोगों ने महायज्ञ के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर राजेश टमकोरिया, सरोज कुमार, रुक्मिणी देवी, रेखा देवी, योगेश कुमार सहित बखरी क्षेत्र के कई सम्मानित परिजनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom