Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News थर्मल में एनएच 31 पर हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत बीहट संवाददाता मुकेश कुमार साइकिल सवार मृतक जा रहे थे सिमरिया धाम कल्पवास मेला स्थानीय लोगों ने आरोपित हाइवा ट्रक व चालक को पकड़ पुलिस को सौंपा

 थर्मल में एनएच 31 पर हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत


 बीहट संवाददाता मुकेश कुमार

साइकिल सवार मृतक जा रहे थे सिमरिया धाम कल्पवास मेला

स्थानीय लोगों ने आरोपित हाइवा ट्रक व चालक को पकड़ पुलिस को सौंपा

सिमरिया गोलंबर से बरौनी जीरोमाइल तक एनएच 31 सड़क के दोनों ओर सर्विसलेंन सड़क निर्माण करने की मांग पकड़ी रफ्तार


 थर्मल बस स्टैंड में सड़क हादसे के बाद घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग


।चकिया थाना क्षेत्र के थर्मल बस स्टैंड स्थित एनएच 31 सड़क पर रविवार को हाइवा ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। मृतक व्यक्ति बीहट गुरुदासपुर टोला निवासी सूचना जनसंपर्क विभाग बेगूसराय से अवकाश प्राप्त कर्मचारी 65 वर्षीय चंद्रभूवन सिंह उर्फ गोरेलाल सिंह थे। इधर घटना की सूचना पाकर चकिया थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में चकिया थाना प्रभारी श्री चौधरी ने बताया कि मृतक श्री सिंह अपने साइकिल से सिमरिया धाम स्थित राजकीय कल्पवास मेला में साधु-संतों से मिलने के लिए सिमरिया धाम जा रहे थे, इसी दौरान थर्मल बस स्टैंड स्थित निर्माणाधीन आरओबी के समीप बेगूसराय से पटना की ओर जा रहे हाइवा ट्रक की चपेट में आने से उनका मौत घटना स्थल पर ही हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद लोगों की ततपरता की वजह से घटना में शामिल हाइवा ट्रक तथा चालक को पकड़ चकिया थाना पुलिस को सौप दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक सिंह समेत अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचकर जिला प्रशासन से चकिया थर्मल के पास आरओबी के दोनों साइड जर्जर हो चुके सड़क को दुरुस्त करने तथा चालको से ट्राफिक के नियम का पालन करवाने के साथ-साथ सिमरिया गोलंबर से जीरोमाइल बरौनी तक एनएच 31 सड़क के दोनों ओर सर्विसलेंन सड़क की निर्माण करने की मांग की है।


चकिया-थर्मल के पास जर्जर नेशनल हाइवे 31 सड़क से हो रही हादसा


औटा-सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल चालू होने के बाद नेशनल हाइवे 31 सड़क पर वाहनों का दवाब बढ़ने के साथ-साथ खासकर चकिया में एनएच 31 सड़क पर निर्माणाधीन आरओबी के समीप जर्जर व संकीर्ण सड़क रहने से यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इस ओर एनएचएआई या फिर जिला प्रशासन के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण सतीश कुमार, अवधेश राय, बिकेश कुमार ने कहा कि चकिया में नेशनल हाइवे  31 सड़क पर निर्माणाधीन आरओबी के समीप जर्जर सड़क खतरनाक बनने के साथ-साथ इन दिनों हाइवा ट्रक से हो रही छाई की ढुलाई परेशानी बन गई है। तीन दिनों पूर्व भी बीहट के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। बताया गया कि यहां थर्मल बस स्टैंड स्थित निर्माणाधीन आरओबी के दक्षिणी छोड़ से उतरी छोड़ तक सड़क जर्जर रहने तथा रेलवे ट्रैक से दक्षिण एक ही लेंन के सड़क रहने की वजह से वाहनों का दवाब बढ़ गया है। उन्होंने जिला प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारियों से आरओबी के पश्चिम साइड स्थित सड़क को कालीकरण करने समेत सड़क पेंटिग, सोलर बिलिंकर लाईट, रेडियम व निर्देश बोर्ड लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि एनटीपीसी के रेलवे ट्रैक के समीप जर्जर सड़क रहने से रोजाना अधिकतर लोग सड़क हादसे का शिकार होने की बातें कह रेलवे व एनटीपीसी के अधिकारियों से चकिया-थर्मल रेलवे क्रोसिंग के पास  एनएच 31 सड़क के रेल ट्रैक पर रबर मेट बिछाने की मांग की है ताकि बाइक चालक समेत अन्य वाहन सड़क हादसे के शिकार होने से बच सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom