टंकी सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो मजदूर की मौत
बिहार संवाददाता सच आज तक न्यूज़ नवीन कुमार मिश्रा की खास रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले के बरौली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में पुराना शौचालय की टंकी सफाई करने के दौरान दो मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई।दोनों आपस में मामा भांजा थे।वही स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गई है।परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। मृतकों में फुलवरिया थाना क्षेत्र के सिहपुर गांव निवासी सुरेश बास्पफोर का 22 वर्षीय बेटा संदीप कुमार और मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपरसा विशंभरपुर निवासी माकुरी बास्फोर का 25 वर्षीय बेटा मुकेश बास्फोर शामिल है।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि चैनपुर गांव में अमित चौहान के घर की शौचालय टंकी की सफाई हो रही थी। शौचालय टंकी सफाई के दौरान पैर फिसल जाने से संदीप टंकी में गिर गया।तभी उसका भांजा मुकेश उसे बचाने की कोशिश करने लगा लेकिन वह बचा नहीं सका और वह भी उसी में गिर गया जिसके कारण गैस से दम घुटने के कारण दोनों मजदूरों की मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने दोनों मजदूरों को बचाने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।पुलिस ने जेसीबी को मंगाया और शौचालय की टंकी को तोड़कर दोनों शवों को बाहर निलवाया।मजदूरों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मुकेश तीन बच्चों का पिता था। परिवार का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।वहीं संदीप की शादी छः माह पूर्व हुई थीं।








