Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जन वितरण प्रणाली में घटिया किस्म की चावल की आपूर्ति होने से डीलर परेशान, उपभोक्ता नाराज

 जन वितरण प्रणाली में घटिया किस्म की चावल की आपूर्ति होने से डीलर  परेशान, उपभोक्ता नाराज 

तेघड़ा से संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खासरिपोर्ट 

तेघड़ा में गोदाम द्वारा जनवितरण दुकानदारों को घटिया किस्म के अनाज मिलने से डीलर और ग्राहक दोनों परेशान है। वहीं घटिया चावल वितरित किए जाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। गोदाम द्वारा जो चावल कई डीलरों को मिला है उसकी क्वालिटी अच्छी नहीं है। उक्त चावल को उपभोक्ता लेना नहीं चाह रहे हें। डीलरों को उपभोक्ताओं का कोप भाजन काशिकार बनना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के खाद्यान्न की आपूर्ति डीलरों को प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम से की जाती है। वहां से घटिया किस्म का चावल जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को भेजा जा रहा है। कई उपभोक्ता उक्त चावल को लेने में आनाकानी करते हें तो कुछ उपभोक्ताओं की मजबूरी है कि जैसा चावल उन्हें मिलेगा उसे लेना ही पड़ेगा। दुकानों पर घटिया किस्म के अनाज वितरण को लेकर जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं और उपभोक्ताओं के बीच बहस भी देखने को मिलती है। कुछ उपभोक्ताओं की माने तो कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। 

वहीं कुछ डीलरों ने अपने नाम नहीं छापने की शर्त  पर बताया कि गोदाम द्वारा सौतेली पन का व्यवहार किया जाता है। गौरा एक जन वितरण प्रणाली दुकान पर मंगलवार को दर्जनों उपभोक्ताओं  ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आपूर्ति की गई चावल घटिया किस्म का है जिसे खाने से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। इस पर उपभोक्ताओं ने स्थानीय प्रशासन से खाने योग्य चावल आपूर्ति करवाने की मांग की है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom