मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों के आमने-सामने होने पर भयंकर विवाद होने पर दुलारचंद यादव की हुई हत्या।
मृतक के पोते ने एक पक्ष के अनंत सिंह सहित पांच लोगों को नाम जद अभियुक्त बनाया।
हत्या के कारण क्या और हत्यारा कौन, की सघन जांच की जा रही है।
मृतक के समर्थकों ने अर्थि जुलूस के समय नाम जद के सो जातियों के नामपर जमकर गालियां दी।
जुलूस में राजद उम्मीदवार भी शामिल थी, जिस कारण उक्त बिरादर के लोगों में उपजा आक्रोश।
चुनाव आयोग के करा रुख पर नामजद मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मृतक के समर्थकों द्वारा नामजद बिरादरी को गाली देने पर उक्त बिरादर के लोगों द्वारा एक जूटता के साथ नाम जद के समर्थन मे जुटने लगे हैं।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास
चाहे मामला जो भी हो, यह तो संघन अनुसंधान का विषय है। बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इस बीच मोकामा सीट पर सियासी संग्राम काफी तेज हो गयी है। मोकामा सीट से जदयू के प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनंत सिंह को दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें लेकर पटना पहुंच गई है। शनिवार-रविवार की रात अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिलहाल उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस अनंत सिंह की रिमांड की मांग की है।
वहीं अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार की सियासत में भी काफी उतार-चढ़ाव सामने आने लगे हैं। इस बीच गिरफ्तार होने के बाद अनंत सिंह के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट की गई है। अनंत सिंह की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अपनी पोस्ट में अनंत सिंह ने फेसबुक पर लिखा, "सत्यमेव जयते!! मुझे मोकामा की जनता पर पूर्ण भरोसा है!! इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी! जबकि अनंत सिंह की गैर मौजूदगी में मोकामा की कमान ललन सिंह संभालेंगे।"क्योंकि गहड़ी राजनीतिक साजिश के तहत सिंह पर आरोप लगाया गया है।फिलहाल अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं देखने वाली बात ये होगी कि अनंत सिंह को कितने दिनों तक गिरफ्तार करके रखा जाएगा। इधर मृतक दुलारचंद यादव के लाश की पोस्टमार्टम से लौटते वक्त उसके जुलूस में जमा समर्थकों द्वारा अनंत सिंह के बिरादरियों को भद्दी भद्दी गालियां दी गई। उस समय राजद प्रत्याशी बीना देवी भी उनके साथ बताई जाती है। जिसको लेकर आरोपी सिंह के सजातीय के लोगों में आक्रोश फैल चुका है। बताया जाता है कि घटना का आरोपी कोई है, और उनके जातियों को गाली देना अब राजद समर्थक उक्त बिरादरी के लोग भी उनसे खफा होते दिख रहे हैं। अनंत सिंह के सजातीय लोगों में यह निर्णय बताया जाता है कि इस परिस्थिति में हम सभी सजातिय लोग अब अनंत सिंह के समर्थन में मतदान करेंगे।
बताते चले कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां महागठबंधन के नेता सत्ता में आने के लिए हाथ पांव मार रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए के तमाम नेता दोबारा सत्ता में वापसी को लेकर मेहनत करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल बिहार में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। वहीं दोनों चरणों के मतदान की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। 14 नवंबर को ही यह तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी होगी... चर्चा है कि यादव की मृत्यु उपरांत विरोधी पक्षों द्वारा अनंत सिंह को निशाना बनाया गया, और नामजद किया गया। लेकिन राजग गठबंधन के जदयू के उम्मीदवार अनंत सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोप को झूठा बताया, उनके अनुसार यह सारा साजिश राजद की उम्मीदवार बीना देवी के पति सूरजभान सिंह की है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। ताकि निष्पक्ष रूप से मामले का सही उद्वेदन हो सके। कि आखिर कौन है दोषी। किसने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिलवाया। जबकि सूरजभान सिंह भी जांच की मांग कर रहे हैं।








