Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

शोकहारा-2 वार्ड पार्षद 13 के विपिन राय के आवास पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजग गठबंधन के प्रत्याशी रजनीश कुमार का भव्य स्वागत किया गया।

शोकहारा-2 वार्ड पार्षद 13 के विपिन राय के आवास पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजग गठबंधन के प्रत्याशी रजनीश कुमार का भव्य स्वागत किया गया।


पार्षद के आवास पर सैकरों महिला- पुरुषों ने उम्मीदवार को माला पहनकर विजय श्री दिलाने का संकल्प किया।


बरौनी/बेगूसराय /संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट


बरौनी नगर परिषद क्षेत्र संख्या 13 के वार्ड पार्षद विपिन राय के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रजनीश कुमार के लिए आयोजित की गई सम्मान समारोह में भारी संख्या में उपस्थित महिला पुरुषों ने उम्मीदवार को फूलों का माला पहनकर भव्य स्वागत किया। उम्मीदवार ने सभी से जीत की आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजित सम्मान समारोह में पार्षद सहित, पूर्व तेघड़ा मंडल के महासचिव, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पूर्व जिला धर्माचार्य, एवं वरिष्ठ संवाददाता महंत रामजीवन दास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हेमंत राय, संगठन के पूर्व युवा अध्यक्ष कन्हैया राय, सहित सैकड़ो संगठन के कार्यकर्ता, चंदन कुमार, एवं सैकड़ो पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों के महिला पुरुष उपस्थित थे। जहां उम्मीदवार ने सबों से जीत  का आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर वही से उम्मीदवार सहित उपस्थित सभी लोग तेघरा अनुमंडल कार्यालय के मैदान में होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभा में उपस्थित होने के लिए प्रस्थान कर गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom