सुसंस्कार शिक्षा निकेतन विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया
तेघड़ा संवाददाता मुकेश कुमार
प्रखंड के सुसंस्कार शिक्षा निकेतन विद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां बच्चों ने विभिन्न खेल में भाग लिया इस अवसर पर विद्यालय निदेशक रंधीर कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सरल शब्दों में अपने विचार रखें जिन्होंने खेलो से सीखो जिंदगी में आगे बढ़ो खेल से दोस्ती करो जिंदगी को खुशहाल बनाओ खेलों को बढ़ावा दे स्वस्थ भारत बनाएं जैसे स्लोगन दिए एवं विद्यालय के शिक्षक मंजेश कुमार ने बच्चों को चाचा नेहरू के आदर्श पर चलने के लिए प्रेरित किया एवं प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया मौके पर विद्यालय शिक्षक आदर्श कुमार, सर्वज्ञ सिंह, सुमित कुमार, अभिषेक कुमार, रोहन कुमार, साहिल कुमार, अनामिका कुमारी, प्रमिला कुमारी, सोनी कुमारी सुमन कुमारी, नगमा परवीन, अर्चना कुमारी, चंदा कुमारी उपस्थित थे।







