Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News खेत से खलिहानों व गांव से शहर तक चुनावी चर्चाओं का बाजार गर्म बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025

 खेत से खलिहानों व गांव से शहर तक चुनावी चर्चाओं का बाजार गर्म बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 ।

शाहपुर पटोरी संवाददाता उदय कुमार।

अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार की सुबह से शाम तक, गांवों से शहरों तक, खेतों से खलिहानों तक, चौक व चौराहों पर तथा चाय की दुकानों पर लोगो में बस एक ही चर्चाओं का बाजार गर्म रहा और वह है बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 में महागठबंधन के करारी हार एवं एनडीए के प्रचंड जीत की। सभी इस हार और जीत के अपने अपने हिसाब से अलग अलग कारण बता रहे थे। महागठबंधन को ले कोई इसे जीत के प्रति अतिविश्वास तो कोई इसे तेजस्वी एवं राहुल के एक साथ न होना, तो कोई इसे मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित करना तो कोई राजद कार्यकर्ताओं के बड़बोलेपन, तो कोई घर फूटने अर्थात तेज प्रताप यादव को पार्टी एवं घर से निकालना फिर तेजू के द्वारा पार्टी बना दर्जनों सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करना तो कोई तेजस्वी को संजय यादव, मुकेश रौशन सरीखे कथित जयचंदो अर्थात पार्टी नेताओं से घिरे होने को इस हार का कारण मान रहे है वही एनडीए के नेताओं द्वारा एसआईआर ला कथित फर्जी मतदाताओं की संख्या में वृद्धि करना, चुनाव आयोग एवं उनसे जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी को शाह और मोदी के इशारे व निर्देश पर काम करना उसके जीत का कारण बता रहे थे। खैर कारण जो भी हो। पर फिलहाल यह चर्चा पर विराम लगने की संभावना बिल्कुल नही दिख रही है। उम्मीद है कि अभी कुछ दिनों तक इस तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म रहेगा।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom