Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बेगूसराय के सातों विधानसभा से लाल झंडे का अंत हो गया।* सात विधानसभा क्षेत्र में पांच पर राजग गठबंधन एवं दो पर एणडी (महागठबंधन) ने जीत हासिल की। जिले से बाम दल का अस्त होने से जिले वासियों में खुशियों की लहर छा गई।

बेगूसराय के सातों विधानसभा से लाल झंडे का अंत हो गया।सात विधानसभा क्षेत्र में पांच पर राजग गठबंधन एवं दो पर एणडी (महागठबंधन) ने जीत हासिल की।


जिले से बाम दल का अस्त होने से जिले वासियों में खुशियों की लहर छा गई।

तेघड़ा, बछवारा एवं बेगूसराय में कमल खिल गया। बाकी दो पर गठबंधन के लोगों ने जीत हासिल की।

बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट


कई दंस्को से बेगूसराय जिले के अंदर बछवारा से बखरी लाले -लाल का नाड़ा गूंजता रहा। परंतु समय परिवर्तनशील है। इस द्रव्यमान कांग्रेस एवं लाल झंडे के वर्चस्व में हजारों युवक काल के काल में समा गए। जिस कारण आम आगम चाहे त्राहिमाम- त्राहिमाम कर रही थी। इसी बीच संघ के एक स्वयंसेवक ने अपने अधिक परिश्रम से शांतिपूर्ण ढंग से पीड़ित आम आगम को राहत देते हुए उन्हें जगाने का काम किया। जब लोगों में जागरूकता आई तो लाल झंडे का असर कम रहने लगा। आज बरसों बाद वहीं  कांग्रेस राजद एवं बामं दलों महागठबंधन एक दूसरे का पाल की धोने का कार्य करने लगे जिसे मिशन 2025 में मुंह की खानी पड़ी। 

2025 के चुनाव में-महागठबंधन एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बीच आमना -सामना होने पर कांटे के टक्कर के बीच महा गठबंधन के पालकी ढोने वाले बाम दल के वर्तमान विधायक बिहट निवासी राम रतन सिंह, कहा जाता है कि बेचारे अपने भूत पर भी हार गए। और तेघड़ा विधानसभा में कमल खिल गया, उसके उम्मीदवार रजनीश कुमार विजई हुए। जबकि बछवारा विधानसभा से महा गठबंधन के दो दलों के उम्मीदवार कांग्रेस के, शिव प्रकाश गरीबदास, एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार आमने-सामने एक दूसरे को पठानी देने के फिराक में पूर्व के विधायक एवं खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कमल खिलाने में सफलता हासिल की। जबकि बेगूसराय से विधायक कुंदन कुमार ने कांग्रेस के उम्मीदवार से भीषण टक्कर के बीच जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की एवं कमल फूल खिलाया। वही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार ललन यादव शहपुर कमल क्षेत्र से विजई हुए। जबकि बकरी से गठबंधन के ही उम्मीदवार संजय पासवान जीत हासिल करने में सफलता प्राप्त की। जबकि बाकी बचे दो विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के उम्मीदवारों ने अपना परचम लहराया। सात विधानसभा में से पांच विधानसभा क्षेत्र पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के जीत पर जनता में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई।

14 नवंबर ,2025 को पूरे देश में मनाया जाने वाला बाल दिवस बिहार में विजेता दिवस का रूप में मनाया जाने लगा।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 14 नवंबर को निर्धारित मतगणना कार्य पूरे दिन हर जिला में अस्त-व्यस्त रूप में रहा। वहीं पूरे दिन कई राउंडों  की गिनती होने पर प्रत्याशियों के आगे पीछे का दौर जारी रहा। लेकिन बेगूसराय जिला के सभी सात विधानसभा सीटों पर चुनाव काफी असरदार रहा। यहां पांच सीटों पर एनडीए और दो सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत होने की चर्चा खूब जोरो से होने लगी । क्योंकि पूरे जिले में दशको बरसों से जिले के अंदर बाम पंथ का का राज कायम था, जो इस बार 2025 के चुनाव में ध्वस्त हो गया। पूरे दिन उम्मीदवारों के बीच कभी कोई तो कभी कोई किसी के आगे- पीछे बढ़त के रूप में पूरे दिन चर्चा का बाजार गर्म रहा। अभी जीत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बेगूसराय विधानसभा सीट से कुंदन कुमार ,

बखरी विधानसभा सीट से संजय पासवान, 

तेघड़ा विधानसभा सीट से रजनीश कुमार ,

बछवाड़ा विधानसभा सीट से सुरेंद्र मेहता ,

चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट से अभिषेक आनंद ,मटिहानी विधानसभा सीट से नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह ,साहेबपुर कमाल से ललन यादव के विजय होने की चर्चा जोरों पर है, सिर्फ घोषणा होना बाकी है। जिलाधिकारी के आदेश अनुसार 14 नवंबर से 16 नवंबर तक किसी तरह की आतिशबाजी, नारेबाजी, या जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। जिसको लेकर जितने और हारने वाले सभी जनों के लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपने-अपने आवास पर चले गए। लेकिन आम जनों के बीच जीत की खुशी की चर्चा चाय दुकान पान दुकान आदि जगहों में जोर-जोर से चल रही है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom