Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News एनडीय बेगूसराय जिले में 7 में से पांच सीट पर कब्जा किया। जीतने वाले प्रत्याशी को कहां से कितने मत प्राप्त हुए।**

एनडीय बेगूसराय जिले में 7 में से पांच सीट पर कब्जा किया। जीतने वाले प्रत्याशी को कहां से कितने मत प्राप्त हुए।


सात में से दो एणडी(महागठबंधन)ने जीत हासिल की।

बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास

 मिशन 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत। जिसमें बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में पांच पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एवं दो पर महागठबंधन का कब्जा हुआ। जहां आम मतदाताओं किस प्रत्याशी को कितना मत दिया। जीतने वाले को कितना और हारने वाले को कितना मत मिला।तेधड़ा विधानसभा क्षेत्र की सीट से भाजपा(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के प्रत्याशी रजनीश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई के रामरतन सिंह को 35020 से अधिक मतों के अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी रजनीश कुमार को107880 मत, सीपीआई प्रत्याशी रामरतन सिह को 72860 मत मिला। इसके अलावा जन सुराज प्रत्याशी रामनंदन सिंह को 7987 मत, सुधा भारती को 3034 मत, मो0 शकील को 1583 मत, अवधेश कुमार को 1184 मत, केदारनाथ भास्कर को 1156 मत, चंद्र प्रकाश सिंह को 1013 मत, राम पुकार ठाकुर को 897 मत, राम कुमार को 802 मत अवनीश भारती को 564 मत, वसंत कुमार को 537 मत ,मनीरल वरुण को 483 मत और नोटा में परा 1894 मत परा ।वहीं मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से राजद के बोगो सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीयू प्रत्याशी राजकुमार सिंह को 7160 मतों से हराया। राजद प्रत्याशी बोगो सिंह को 108438 मत आया। जबकि

जेडीयू प्रत्याशी राजकुमार सिंह को 101278 मत मिला। इसके अलावे जन सुराज के प्रत्याशी डॉ० अरुण कुमार को 6330 मत, विकास कुमार को 2688 मत, राकेश कुमार को 1307 मत, देवानंद राउत को 1252 और नोटा में यहां पर पड़ा 3943 मत। जबकि मुख्य मुकाबले में हारे हुए विधायक राजकुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता को कलम नहीं कैट का जलवा चाहिए। उन्हें शिक्षित नहीं रंगदार चाहिए। उन्हें सुशासन नहीं, कुशासनचाहिए।

वहीं साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सता नंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव ने लोजपा आर के प्रत्याशी सुरेंद्र विवेक को 16147 मतों से हराया। राजद प्रत्याशी सता नंद संबुद्ध को 76293 मत मिला,वहीं इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र विवेक को 60146 मत मिला।

यहां जान स्वराज के प्रत्याशी मोहम्मद अब्दुल्ला को 3341 मत मिला, जदयू के बागी प्रत्याशी अमर कुमार सिंह को 34,511 मत मिला।

इसके अलावा मो० सज्जाद आलम को 4615 मत, विश्वजीत कुमार को 1180 मत, सिंटू कुमार को 907 मत, अनंत कुमार पोद्दार को 885 मत, संजय यादव को 783 मत, प्रियंका कुमारी को 656 मत, सुरेंद्र कुमार को 640 मत, मो० मिराज को 462 मत, विवेकानंद प्रसाद को 444 मत, मो० आफताब आलम को 376 मत और यहां पर नोटा में परा 1644 मत।

वहीं बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कुंदन कुमार ने 23187 मतों से चुनाव जीते। भाजपा  प्रत्याशी कुंदन कुमार को 100873 मत आया जबकि इनके  निकटतम रहे प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की अमिता भूषण को 77686 मत मिला। इसके अलावे जनसुराज के सुरेंद्र कुमार सहनी को 6552 मत आया। डॉ मीरा सिंह को 944 मत, विजय कुमार को 903 मत, सुशील कुमार को 451 मत, मो० गफ्फार खान को 471 मत, मनोज कुमार को 469 मत, राम कृष्ण महतो को 467 मत, पिंकी सिन्हा को 382 मत, शं कुमार को 332 मत,मो० अब्दुल हक को 326 मत, गौतम कुमार को 168 मत और नोटा में यहां  पर पड़ा 3144 मत।

वहीं बखरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लोजपा आर के प्रत्याशी संजय पासवान ने 14,659 मतो से जीता। लोजपा प्रत्याशी संजय पासवान को 85,905 मत आया,वहीं इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई के सूर्यकांत पासवान को 71,246 मत आया। वहीं जन सुराज के प्रत्याशी डा० संजय कुमार को 9,782 मत आया। इसके अलावा संजय कुमार पासवान को 2,453 मत, नीरा देवी को 2016 मत, गौतम सदा को 1901 मत, राजेश कुमार को 1715 मत, किरण कुमारी को 1216 मत, विकास कुमार को 518 मत और नोटा में यहा  पर पड़ा है 3034 मत।

जबकि बछवारा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (भाजपा) के सुरेंद्र मेहता को 100343 मत मिले, वही महागठबंधन(कांग्रेस) के उम्मीदवार शिव प्रकाश गरीबदास को 84502 मत प्राप्त हुए, जबकि उन्हीं के गठबंधन के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अवधेश राय को-21585 मत प्राप्त हुए, जो पूर्व में भी इस विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। और पूर्व में वहां से विधायक भी रहे हैं।जीत का अंतर 15841 का रहा।

 इस प्रकार मतगणना  शांति पूर्ण ढंग से सभी विधानसभा में संपन्न हो गयी।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom