बरौनी के विशाल बने एयरपोर्ट्स आथरिटी आफ इंडिया में कनिष्ठ कार्यपालक
बरौनी के लिए गर्व का क्षण है कि सूरज नगर, फुलवड़िया निवासी विशाल कुमार को एयरपोर्ट्स आथरिटी आफ इंडिया में कनिष्ठ कार्यपालक (मानव संसाधन) के पद पर नियुक्ति मिली है। यह नियुक्ति नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन हुई है।
विशाल, विक्रम ट्रैवल्स के मालिक सुनील कुमार सिंह के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया से हुई। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से राजनीति विज्ञान में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की तथा एमबीए विशाल कुमार का (एचआर) भी किया। शैक्षणिक जीवन के दौरान उन्होंने विभिन्न संस्थानों में शोध और प्रशिक्षण कार्य किया। वे इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड, बरौनी रिफाइनरी में एचआर प्रशिक्षु रहे तथा वर्तमान में पीपुल्स एक्शन फार नेशनल इंटीग्रेशन संस्था में कार्यक्रम समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद की एक परियोजना में फील्ड इन्वेस्टिगेटर के रूप में भी योगदान दिया। अपनी सफलता पर विशाल ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, शिक्षकों और सहयोगियों की प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट्स आथरिटी आफ इंडिया के साथ कार्य करना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उनकी इस उपलब्धि पर बरौनी वासी, बीएचयू तथा सैनिक स्कूल तिलैया के परिवार ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।






