Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News 2025 के विधानसभा चुनाव में बखरी एवं बछवारा से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधायक चुने जाने एवं उन्हें मंत्री पद मिलने पर आम मतदाताओं में विकास की किरण फूटने लगी है

 **2025 के विधानसभा चुनाव में बखरी एवं बछवारा से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधायक चुने जाने एवं उन्हें मंत्री पद मिलने पर आम मतदाताओं में विकास की किरण फूटने लगी है।**

बछवारा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र मेहता को नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग का मंत्री बनाया गया है, जबकि बखरी से विधायक बने संजय पासवान को गंना उद्योग मंत्री बनाया गया है।**



**पशुपालन एवं मत्स्य विभाग मंत्री सुरेंद्र मेहता से तेघड़ा विधानसभा के लोगों को भी काफी उम्मीदें लगी हुई है। क्योंकि उनका घर भी इसी विधानसभा क्षेत्र के किरतौल गांव में है।**


**बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट


 2025 के विधानसभा चुनाव में इस बार बेगूसराय जिले के बछवारा और बखरी विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत के बाद बिहार सरकार में उन्हें मंत्री पद भी देकर सम्मानित किया गया है। जिसको लेकर दोनों विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले में दोनों मंत्री के प्रति श्रद्धा और विश्वास के साथ आशा की किरण जगी हुई है। की दोनों मंत्री अपने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहेंगे। बछवारा विधानसभा से दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं सुयोग्य उम्मीदवार सुरेंद्र मेहता, जिन्हें पहली बार खेल मंत्री बनाया गया था, और इस बार उन्हें फिर पशुपालन एवं मत्स्य विभाग का मंत्री बनाया गया है। जिनका घर भी तेघड़ा विधानसभा के तेघरा थाना क्षेत्र के उत्तरी बेल्ट किरतौल गांव में है । जिन्होंने खेल मंत्री रहते हुए इस विधानसभा क्षेत्र के कई विकासात्मक कार्यो को अंजाम देने का कार्य किया था, और अपने विधानसभा बछवारा में सड़क , पूल आदि कई विकासात्मक कार्यों को अपने विधानसभा में अंजाम देने का कार्य किया है। जिनके कार्यों को लेकर बछवारा विधानसभा का आम मतदाता भी उन्हें फिर से अपना प्यार दर्शाते हुए विधायक बनाया। और नवगठित बिहार सरकार में उन्हें फिर से पशुपालन एवं मत्स्य विभाग का मंत्री पद देकर विकास कार्यों को अंजाम देने का रास्ता प्रशस्त कर दिया गया है। 

जबकि बखरी विधानसभा जो पहले माशको के नाम से चर्चित रहा है, उक्त विधानसभा क्षेत्र में लाल झंडे से परेशान आम मतदाताओं ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार संजय पासवान को अपना आशीर्वाद देते हुए भारी मतों से विजई बनाया। जिन्हें नवगठित बिहार सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री का पद दिया गया। पद पाने के बाद मंत्री जब पटना से अपने आवास बेगूसराय आए तो आने के क्रम में जिले की जनता ने सिमरिया सिक्स लेन पूलं गोलंबर पर ही सैकड़ो की संख्या में उन्हें रिसीव करते हुए, खुशी के नारे लगाते हुए फूल मालाओं से लड़ दिया। एवं , सड़क के दोनों ओर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं जनता द्वारा फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।  मंत्री जी का पपरौर चौक ,कपासिया चौक, गाछी टोला चौक, सहित दर्जनों जगहों पर कार्यकर्ताओं ने खुशी के नारे लगाते हुए अपने मंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। जिसका नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान कर रहे थे। 

मंत्री पद पाकर अपने विधानसभा एवं आवास आने पर उन्होंने क्षेत्र के कई मंदिरों में पूजा अर्चना की। और क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। अपने विधानसभा क्षेत्र का हर विकास कार्यों को चलाने के लिए हर संभव कोशिश करने का अपने मतदाता भाई बहनों से वादा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom