पानी में मछली,नौ -नौ गुड़िया बखरा बाली कहावत चरितार्थ होने वाली है।
बिहार विधानसभा का प्रथम चरण का चुनाव 06 नवंबर को एवं दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को आज हो रहा है।
पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर टोटल 243 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।
पहले चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद चाहिए दो संगठनों के बीच बहुमत का सियासी दंभ जारी होगया।
आखिर किसको मिलेगा बहुमत और किसके सर पर होगी ताज, यह तो 14 नवंबर को ही मिल सकती है।
बिहार/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवनदास की रिपोर्ट
बिहार विधानसभा का 243 सीटों पर आज चुनाव संपन्न होने वाला है, जिसमें पहले चरण में 06 नवंबर को 121 विधानसभा सीटों का चुनाव हो चुका है, जबकि 122 विधानसभा का चुनाव 11 नवंबर यानी कि आज शाम संपन्न होंगे। जबकि पहले चरण के चुनाव संपन्न होने पर ही राजनीतिक संगठनों में दावे -प्रति दावे होने लगी है। कहा जाता है कि वैशाली में एक कहावत है की पानी में है मछली, वो नौ नौ कुड़िया बखरा। अखिर किस दल के सर पर होगी ताज यह तो 14 नवंबर को इभीएम खुलने के बाद ही पता चलेगा।
विकास के नाम पर चुनावी मैदान में रहे, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन वो जंगल राज के नाम से चर्चित महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला बताया जाता है। वही जन स्वराज पार्टी भी ताल ठोकने से पीछे नहीं है। जबकि मछली अभी निकली नहीं गई है और उसके हिस्से बटने लग गए हैं। ठीक वैसा ही सियासी अखाड़े में नजर आ रही है। दाबे ठोकने में कोई किसी से पीछे नहीं है। मंगलवार 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान 122 सीटों पर हो रहा है। इस बीच राजग गठबंधन एवं एनडी गठबंधन अपना अपना बहुमत का दंभ भरने में कोई किसी से पीछे नहीं है। जबकि जन स्वराज कहता है कि हमारा चुनावी अभियान इस बार इतिहास रचेगा। बहरहाल आम मतदाताओं के हाथों में है बिहार का कमान।







