बखरी पुलिस ने चार नामजद को किया गिरफ्तार
नवीन कुमार मिश्रा बेगूसराय
बखरी पुलिस ने मारपीट और बलवा के मामले में चार नामजद को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी रौता मुसहरी के निवासी परमेश्वर सदा के पुत्र प्रमोद सदा,रामस्वरूप सदा के पुत्र शंकर सदा, पलट सदा के पुत्र धनिक सदा और भोला सदा के पुत्र मदन सदा है।उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट और बलवा का मामला दर्ज था।पुलिस ने छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


