मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखें ध्यानः डीएम
बीहट बेगूसराय
राजकीय कल्पवास मेला में आने वाले संत-महात्मा व श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो, इसका हर हाल में अधिकारी ध्यान रखें तथा श्रद्धालुओं को मिलने वाली सभी सुविधाएं ससमय उपलब्ध करवाएं। उक्त बातें डीएम तुषार सिंगला ने राजकीय कल्पवास मेला के उद्घाटन के दौरान मंगलवार को कहीं।
डीएम ने कहा कि सिमरिया कल्पवास मेले में संत-महात्मा व श्रद्धालुओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं पहले से बढ़ी हैं। इस समय कल्पवास मेला के साथ हमलोगों को चुनावी महापर्व भी देखना है। कल्पवास मेला और चुनाव महापर्व दोनों एक साथ ही है। बावजूद कल्पवास मेला में आने वाले सभी संत-महात्माओं व श्रद्धालुओं को सुविधाओं को लेकर हम सभी तत्पर हैं। पिछले वर्ष जिस तरह से जिला प्रशासन के द्वारा राजकीय कल्पवास मेला में सिमरिया महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया था उसे इस साल भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। डीएम, एसपी मनीष,
खालसा जनसेवा समिति के अध्यक्ष तन तुलसी विष्णुदेवाचार्य, एडीएम ब्रजकिशोर समेत अन्य अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कल्पवास मेला का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने सिमरिया गंगा तट के रिवर फ्रंट व कल्पवास मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।
मौके पर एसडीएम अनिल कुमार, सिविल सर्जन अशोक कुमार, कला संस्कृति अधिकारी श्याम कुमार सहनी, बरौनी सीओ सुरजकांत, बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार, सिटी मैनेजर चांदनी कुमारी, प्रीतम जोशी, तेघड़ा स्वच्छता अधिकारी ऋषभ कुमार, रोहित सिंह, सदर डीएसपी-दो पंकज कुमार सर्किल इंस्पेक्टर अमलेश कुमार, चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी, एफसीआई थाना प्रभारी विवेक कुमार बरौनी थाना इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन मां गंगा सिमरिया घाट सेवा समिति के महासचिव रामजी झा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर कला संस्कृति विभाग के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
सिमरिया (बेगूसराय) 07:10.20
शुभ
18.11.2025
सिमरिया धाम में मंगलवार को गंगा तट पर राजकीय कल्पवास मेला का उद्घाटन करते डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष कुमार व अन्य।
आज से शुरू होगी मां गंगा की महाआरती
सिमरिया धाम। आदि कुंभस्थली सिमरिया धाम के रिवर फ्रंट पर बुधवार की शाम से कुंभसेवा समिति के बैनर तले वाराणसी के आचार्यों के द्वारा मां गंगा की महाआरती शुरू की जाएगी जो कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगी। कुंभ सेवा समिति के संयोजक विश्व रमण उर्फ संजय सिंह व उपाध्यक्ष अशोक सिंह अमर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी यहां श्रद्धापूर्वक मां गंगा की महाआरती की जाएगी। इस दौरान दो दिनों का सिमरिया



