*बरौनी ब्लॉक के पश्चिम बिजली ग्रिड में काम करने के दौरान हुई मृत्यु*
आज दिनांक 10/10/25 को बरौनी ब्लॉक अंतर्गत पंचायत नींगा निवासी मो शाहबुद्दीन की इलाज के दौरान लाईफ लाइन अस्पताल बरौनी में मृत्यु हो गई बताते चले कि दिनांक 6/10/25 समय करीब 12 बजे दिन मृतक मो शाहबुद्दीन,उम्र 55 वर्ष पिता मो शकूर एवं अन्य 4/5 मजदूर काम कर रहे थे कि उसी क्रम में बिजली शॉट सर्किट होने के कारण आग गोला निकला तथा मृतक मो शाहबुद्दीन के शरीर में लग जाने से बुरी तरह जख्मी हो गए आनन फानन में विभाग के अधिकारियों और मजदूरों के मदद से इलाज के लिए लाईफ लाइन अस्पताल बरौनी लाया गया जहां उनकी इलाज चल रही थी लेकिन दुर्भाग्यवश आज दिनांक 10/10/25 को समय करीब 8 बजे दिन में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मृतक मो शाहबुद्दीन अपने परिवार में इकलौता कमाने वाले परिवार थे जिसपर लगभग 8 परिवार निर्भर थे इस घटना से पूरा परिवार और पंचायत शोक में व्याप्त है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अफाक अख्तर उर्फ हुकूमत,पंचायत समिति सदस्य मो तौकीर आलम अधिवक्ता,विभाग के आला अधिकारी वो अन्य सामाजिक लोग मौजूद थे



