हिन्दू समाज को सशक्त और संबल प्रदान करने के लिए सौ वर्षों से लगातार कार्यरत हैं : आरएसएस
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंथ राम जीवन दास की रिपोर्ट
नमस्ते सदा वात्सले मातृभूमि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष पर एतिहासिक पथ संचलन का आयोजन दयानंद बस्ती(गढहारा बारों) बीहट नगर में संपन्न हुआ ।पथ संचलन आर्य समाज मंदिर अपने शाखा से प्रारम्भ हो कर राजदेवपूर बारों, शिवाला घाट बारों बाजार , बारों सलेमपूर टोला से ईश्वर लाल मार्केट होते हुए कार्यक्रम स्थल आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुआ संचलन के मुख्य शिक्षक गोविंद आर्य और प्राथना वाचक सह शाखा के मुख्य शिक्षक हरिओम कुमार ने किया, एकल गीत शाखा कार्यवाह विष्णु कुमार ने किया , वही बौधिक सत्र में उतर बिहार के प्रात शारीरिक शिक्षण प्रमुख माननीय श्री दुष्यंत जी का उद्बोधन सभी स्वयंसेवक बंधुओं को प्राप्त हुआ ।अपने उद्बोधन में श्री दुष्यंत ने बताया कि संघ अपने संघर्ष का शताब्दी वर्ष पुरा कर चुका है।, संघ के स्वयंसेवक संघ विपरित परिस्थितियों में भी समाजहित में अनेकों कार्य किए हैं।, जो समाज के बीच है ।संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार जी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना ही हिन्दू समाज को सशक्त और संबल प्रदान के लिए किए है ।संघ अपने सौ वर्षों में राष्ट्रहित में अनेकों कार्य जैसे 1962 के युद्ध में भी देश के सैनिकों को कई प्रकार का मदद किया , 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में बढ़ चढ़ कर के हिस्सा लिया, तत्कालीन सरकार के द्वारा इमर्जेंसी और 1974 जे. पी. आंदोलन में संघ के स्वयंसेवक विपरित परिस्थितियों में भी समाज में अचूक परिर्वतन करने में सफल रहे ,हाल ही में वैश्विक महामारी करोना काल में सभी लोगों के मदद में अग्रिम भूमिका में रहा है ,संघ अपने आगामी कार्य में स्वयंसेवक को पंच परिवर्तन की ओर अपना लक्ष्य दिया है ।स्व धारित जीवन शैली, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन नागरिक कर्तव्य ! मौके पर नगर संघचालक प्रद्युम्न राय, नगर कार्यवाह चंदन कुमार, पूर्व नगर शारीरिक प्रमुख कन्हैया सिंह, जिला शारीरिक सह प्रमुख मुरारी मिश्र, मुकेश कुमार, शशि कुमार, स्वयंसेवक जितेंद्र कुमार, राकेश ठाकुर, यशस्वी आनंद, कृष्णनंदन राय, रौशन मिश्रा, मनीष बिहारी, रबीन्द्रनाथ ठाकुर , रजनीश कुमार सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे।


