बरौनी में रेलवे पेंशनर्स का मंडल स्तरीय सम्मेलन 10 अक्टूबर को हाजीपुर डीआरएम एवं रेट पर महाप्रबंधक के समक्ष अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
बरौनी रेलवे में सोनपुर मंडल स्तरीय रिटायर्ड पेंशनर्स का सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ।इस सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रभु नाथ राय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी10 अक्टूबर को सोनपुर डीआरएम और हाजीपुर रेल महाप्रबंधक के समक्ष डेलीगेट अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे । साथ ही संगठन को मजबूत बनाने, चेन्नई में हुई ऑल इंडिया सम्मेलन में प्रस्तावित मांग लागू कराने की समीक्षा हुई। मौके पर पेंशनर नेता लाल बहादुर, डी पंडित, संजय कुमार, रामेश्वर, संजय कश्यप ,राजेश्वर ,शिव प्रसाद यादव, केदार दास, असगर, मोहन, सकलदेव पासवान, शिवनंदन पंडित, जवाहर प्रसाद सिंह, शिव कुमार साह आदि ने विचार रखे।इस मौके पर अपनी मांगों के एजेंडा में आठवें वेतन आयोग का गठन कर अध्यक्ष एवं सदस्योंन नियम में भैलिडेशन एक्ट द्वारा बदलाव वापस लेने,पेंशन बिक्री किए गए रकम की वापसी 15 वर्ष की जगह 12 वर्ष में करने,रेलवे अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं को और मजबूत करने,18महीने के बकाया डीए/डीआर का भुगतान शीघ्र करने,ई.उमीद कार्ड जगह जगह कैंप लगाकर सभी पेंशनर्स एवं कर्मचारियों को शीघ्र जारी किया जाए ,जिससे पूरे भारत में मेडिकल सुविधाएं आसानी से सुलभ करने आदि की मांग शामिल है।


