दीपावली एवं छठ को लेकर शिक्षा निकेतन तेघरा में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में मंजेश कुमार, आदर्श कुमार एवं रोहन कुमार का सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग रहा।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर सुसंस्कार शिक्षा निकेतन तेघड़ा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणधीर कुमार के नेतृत्व में बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के द्वारा किया गया इस अवसर पर मंजेश कुमार, आदर्श कुमार, साहिल कुमार, अभिषेक कुमार, रोहन कुमार इत्यादि शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया गया और बच्चों के द्वारा छठ पूजा के महात्मा को बहुत ही अच्छे ढंग से प्रदर्शित किया गया ।इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव भी उपस्थित थे। इस मौके पर विद्यालय के सचिव सोनी कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक क्रियाकलाप से ही बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ता है, और इससे बच्चों में सर्वांगीण विकास भी होता है।
अयोध्या के राजा राम अपने 14 वर्ष का वनवास विताकर अयोध्या पधारे थे जिसको लेकर उसी दिन से यह दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। वही आस्था का पर्व सनातन धर्मियों के लिए पवित्र पर्व माना गया है। जो भारतीयों को नेहाय- खाय एवं खरना उपरांत व्रतियों द्वारा लगभग 36 घंटे का उपवास रखकर डूबते भास्कर (सूर्य) एवं उदयाचल गामी सूर्य को अर्घ देकर, घाट बाट पूजन करते हुए घर के देवताओं का पूजन कर तभी व्रतियों द्वारा पारन करके परिवार के सदस्यों के बीच प्रसाद का विचलन किया जाता है। इस पर्व को बड़े ही निष्ठा एवं पवित्रता के साथ श्रद्धालु बर्तियो द्वारा सभी भेदभाव को भुलाकर निष्ठा एवं विश्वास के साथ किया जाता है। जिस विद्यालय के शिव संस्कार शिक्षा निकेतन तेघरा में छात्रों द्वारा प्रदर्शित किया गया। जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्र मुग्ध हो गए, एवं बच्चों को इसके लिए आशीष दी।


