सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर 1000 कन्याकुमारी यों का कलश यात्रा निकाली गई।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट,
बरौनी प्रखंड के मल्टी ग्राम से शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई । इस संबंध में मालती ग्राम के देवनंदन राय ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा को लेकर श्री राम जानकी ठाकुरबारी से हजारों की संख्या में कन्याकुमारी यों ने अपने माथे पर कलश लेकर अवध तिरहुत रोड मालती गांव, तथास्तु होटल से लेकर पिपरा चौक होते हुए मालती हनुमान मंदिर पहुंचे ,। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कथा स्थल पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में महिलाओं ने मंगल कलश लेकर कीर्तन करते हुए भाग लिया।कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन गाते और नाचते हुए यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा कथा वाचक के नेतृत्व में निकाली गई, जिन्होंने कलश यात्रा के महत्व और भागवत कथा के उद्देश्य के बारे में बताया।
कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के डॉ दुर्गेशाचार्य जी महाराज के द्वारा मालती हनुमान मंदिर के नजदीक कथा का शुभारंभ हो गया। संध्या 4:00 बजे से लेकर 10:00 तक कथा चलेगी। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था बहुत बढ़िया देखने को मिला फुलवरिया थाना एवं बरौनी थाना दोनों का सहयोग मिला। मौके पर रामनद राय, राकेश राय, राजेश राय, गुड्डू राय उर्फ मुकेश राय सुबोध राय, कृष्णमूर्ति राय, अमित राय, रणजीत कुमार, प्रदुमन राय, संजय राय, शंकर राय ,भोला पंडित, राजू महंत, विनय राय, दुर्गेश राय ,रणधीर पंडित, रणधीर कुमार, सुजा ,झा उर्फ सुरेंद्र, समस्त ग्रामवासी मालती पिपरा देवस ग्रामवासी शामिल थे।


