Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

गढ़हरा में बाइक व शराब के साथ शराब धंधेबाज गिरफ्तार

 गढ़हरा में बाइक व शराब के साथ  शराब धंधेबाज गिरफ्तार


बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट 

सभ्य परिवार के युवक भी शराब कारोबार में व्यस्त बताए जाते हैं। ऐसा ही मामला गढहारा थाना क्षेत्र में सामने आया है। गढ़हारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर है।लगातार गढ़हारा  थानाध्यक्ष गौतम कुमार के हत्थे सभ्य परिवार के एक युवक शराब कारोबारी चढ़ गये हैं। जो चर्चा का विषय बना है ।शुक्रवार को गढ़हारा वार्ड17निवासी अमरेश चंद्र मिश्र का पुत्र मुरारी मिश्र  को 14 लीटर शराब के साथ पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि ग्लैमर मोटर साइकिल पर शराब ले जाते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है।अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।बताया जाता है कि 12से 18 साल के युवाओं का एक बड़ा गैंग थाना क्षेत्र में सक्रिय है।ये युवा काफी भ्रमणशील दिखते हैं। अपने बुजुर्गों के संस्कार को बेचकर अवैध झंडे में लिप्त बताए   जाते हैं।जबकि कुछ युवा 25से35आयु वर्ग के हैं जो चोरी छिपे अपना गोरख धंधा करते हैं।गुप्त सूचना के अनुसार यदि थाना की पुलिस अपने थाने के चौकीदार की ईमानदारी की परख करे, तो सभी धंधेबाज पुलिस के गिरफ्त में होंगे। चर्चा है कि ऐसे शराब व्यापारियों से थाने के कुछ स्टाफ भी अपनी जेबें गरम करने में मशगूल बताए जाते हैं। जिस कारण व्यापारियों को फ्री होकर अपना कारोबार करने में व्यस्त रहते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom