बेगूसराय जिला अंतर्गत साहेबपुर कमाल प्रखंड के साहेबपुर कमाल पश्चिमी पंचायत निवासी डॉ देवचंद्र पोद्दार जी के माता स्वo पावित्री देवी एवं पिता स्वo शत्रुधन पोद्दार जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर एक दिवसीय बेगूसराय जिला कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया l
जिसकी अध्यक्षता महंथ शत्रुघ्न दास ने किया l मुख्य अतिथि विश्व कबीर रविदास मेंही विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस संसार में जिसका पुत्र अध्यात्मिक अर्थात संत प्रवृत्ति का है, वही व्यक्ति सुखी है वरना अनेकों एस पी, कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, वैज्ञानिक के माता पिता पारिवारिक दुख के कारण वृद्धआश्रम या अनाथ आश्रम में शरण लिये हुए है l मुख्य वक्ता मंच के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डॉo सुधीर पासवान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज कथनी और करनी में असमानता के कारण बड़े बड़े संत महंथ का समाज में महत्त्व ख़त्म हो चूका है l
विशिष्ट अतिथि महिला अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पूनम आज़ाद ने अपने भजन " बेटा ले हम चोरी करलोँ बेटी ले बेईमानी स्वामीजी ले डाका डाल लौं कोय नै दै छै काम, असगर देहिया जाय छै सिमरिया धाम " गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया l विशिष्ट अतिथिगण सातो दास, रामविलास ठाकुर, कुंदन साह, अर्जुन साह आदि संतो महंथो ने अपने प्रवचन एवं भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l डॉ देवचंद्र पोद्दार और उनकी धर्मपत्नी ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया l





