Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघरा विधानसभा को 34 सेक्टर में बांट कर चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। विधानसभा में कुल 299585 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

बिहार विधानसभा का पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना तय है, जिसका नामांकन तिथि 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक  होगी, लेकिन राजनीतिक दलों का सीट शेयरिंग का खुलासा नहीं हो सका है।


इस बार तेघरा विधानसभा को 34 सेक्टर में बांट कर चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।


विधानसभा में कुल 299585 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

पूर्व में विधानसभा क्षेत्र में 290085 मतदाता थे, जबकि 9500 नए मतदाता जोड़े गए हैं।


नॉमिनेशन के पूर्व 9 अक्टूबर तक किसी भी राजनीतिक दलों का उम्मीदवार घोषित नहीं होने के कारण हर दलों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है।

बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता सच आज तक न्यूज़ महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट

2025 के बिहार विधानसभा को लेकर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में उहा-पोह की स्थिति देखी जा रही है,। क्योंकि बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को चुनाव होना है। जिसमें 10 अक्टूबर से17 अक्टूबर तक नॉमिनेशन का समय तय है। लेकिन 9 अक्टूबर तक किसी भी राजनीतिक दल का उम्मीदवार घोषित नहीं होने के कारण सभी दलों के कार्यकर्ताओं में उहा-पोह की स्थिति देखी जा रही है। जबकि रजग गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी एवं जदयू के कार्यकर्ता तेघरा विधानसभा को अपना- अपना सीट होने का दावा कर रहे हैं। जबकि बताया जाता है की तेघरा विधानसभा क्षेत्र पूर्व से भारतीय जनता पार्टी की सीट रही है, और इस सीट से इस पार्टी के ललन कुंवर ने मास्को कहे जाने वाले इस विधानसभा सीट पर दशकों बाद विजय पताखा फहराया था। जिस सीट को कब्जा करने को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी में दर्शकों वर्षों तक युद्ध होता रहा जिसमें हजारों कार्यकर्ता को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि दूसरी बार इस सीट पर ललन कुंवर  को हराकर राजद गठबंधन ने तेघरा विधानसभा में अपना जीत का परचम लहराया । लेकिन जब यह सीट गठबंधन के तहत जदयू के पाले में गई तो फिर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने गठबंधन के तहत अपना जीत का परचम लहरा दिया। क्योंकि गठबंधन में समंजन नहीं देखा गया।और वर्तमान में उनके विधायक राम रतन सिंह है।

वर्ष 2020 के चुनाव की तुलना में इस वर्ष तेघड़ा विधानसभा में मतदाताओं की संख्या में कुल 14395 मतदाता की वृद्धि हुई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में तेघरा विधानसभा में मतदान केदो की संख्या जहां 288 थी लेकिन अब एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता ही रहने के निर्देश के बाद 339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार तेघरा विधानसभा के कुल 29- 9585 मतदाता 339 मतदान केदो पर 6 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या-157920 एवं महिला मतदाताओं की संख्या_141656 हैं।कुल 9 थर्ड जेंडर मतदाता है।

वर्ष 2011 के जनसंख्या के अनुसार तेघरा विधानसभा में शहरी तथा ग्रामीण मतदाताओं की संख्या करीब करीब बराबर है। इस विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 221 मतदान केदो को 19 सेक्टर तथा बरौनी प्रखंड अंतर्गत आने वाले 118  मतदान केदो को 15 सेक्टर में बांटा गया है।

चुनाव को लेकर सभी मतदान केदो पर बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था कर ली गई है एवं सेक्टर अधिकारियों के साथ-बैठक कर निर्वाचि अधिकारी सह तेघरा अनुमंडलाधिकारी सफलतापूर्वक चुनाव को लेकर लगातार बैठकर कर रहे हैं। जबकि 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे नामांकन को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। जो 17 अक्टूबर तक होगी, एवं 18 अक्टूबर को नामांकन की समीक्षा होगी। जबकि 20 अक्टूबर तक नाम वापसी की अंतिम तिथि रखी गई है। 

लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एवं महागठबंधन की ओर से इस सीट पर कौन अपना उम्मीदवार उतारेगा और किसके माथे पर सजेगी ताज। यह संशय समाचार लेखन तक बरकरार है। तेघरा  विधानसभा का पहले चरण में 6 नवंबर को चुनाव होना है, एवं 14 नवंबर को रिजल्ट आउट होगा?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom