सिमरिया से बीहट बाजार तक एनएच 31 पर दिनभर रेंगते रहे वाहन जाम
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार
आस्था का महापर्व छठ को लेकर बुधवार को भी सिमरिया गंगानदी तट पर गंगाजल भरने व गंगोट मिट्टी लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बद्धालुओं की भीड़ की वजह से बरौनी जीरोमाइल से सिमरिया गोलंबर तक नेशनल हाइवे 31 सड़क पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। नेशनल हाइवे 31 सड़क पर सुबह से ही लंबा जाम लग जाने की वजह से केवल बीहट व सिमरिया के बीच दर्जनभर एम्बुलेंस जाम में फंसे रहे। वहीं जाम की वजह से शव लदे वाहन को भी घंटों तक फंसे रहना पड़ा। हालांकि जाम की समस्याओं को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस व चकिया थाना की पुलिस की सक्रियता की वजह से एनएच 31 पर जाम में रुकना नहीं पड़ा। सिमरिया गोलंबर, कुंभ द्वार, चकिया में निर्माणाधीन आरओबी, एनटीपीसी स्टेज दो के गेट के सामने एनएच 31 पर तथा मलहीपुर चौक समेत विभिन्न जगहों पर पुलिस बल को तैनात रहने से धीरे-धीरे वाहन बढ़ रहे थे। वहीं ट्रैफिक पुलिस के द्वारा उल्टा साइड चलने पर कई महापर्व छठ को लेकर सिमरिया गंगानदी तट पर गंगाजल भरने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ट्रैफिक पुलिस और चकिया थाने की पुलिस की सक्रियता से जाम के दौरान कम हुई फजीहत महापर्व छठ के मौके पर सिमरिया गंगानदी से जल भरने के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से चकिया में निर्माणाधीन आरओबी के पास एनएच 31 सड़क पर जाम में फंसे वाहन। वाहनों का चलान भी काटा गया। इस दौरान ट्राफिक पुलिस के द्वारा उल्टा साइड नहीं चलने व ओवर टेक नहीं करने के लिए माइकिंग की जा रही थी। सिमरिया गंगानदी तट स्थित रीवर फ्रंट व सिमरिया धाम के मुख्य बाजार में दुकानदारों के द्वारा सड़क को अतिक्रमण कर लेने की वजह से भीड़ के दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। मां गंगा सिमरिया घाट सेवा समिति के महासचिव रामजी झा, ग्रामीण सतीश कुमार, अजीत कुमार आदि लोगों ने सिमरिया धाम बाजार व रीवर फ्रंट पर से जिला प्रशासन से अतिक्रमण खाली करवाने की मांग करते हुए कहा कि अतिक्रमण की वजह से श्रद्धालुओं को सिमरिया गंगानदी तट पर आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां अधिक भीड़ की वजह से भगदड़ मचने


