शिक्षक दिवस पर NMOPS बेगूसराय ने विधायक को सौंपा अनुरोध पत्र, OPS बहाली की मांग तेज
बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार
05 सितम्बर 2025 को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम बेगूसराय टीम के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के बेगूसराय विधायक कुन्दन कुमार सिंह को एक अनुरोध पत्र सौंपा गया। इस पत्र के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी सेवकों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करवाने में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर NMOPS बेगूसराय के जिला सचिव बलराम कुमार एवं संयुक्त सचिव अजीत कुमार झा ने कहा कि शिक्षक दिवस का दिन शिक्षकों के सम्मान का प्रतीक माना जाता है, किंतु यह बिहार का दुर्भाग्य है कि आज के दिन शिक्षकों को अपने बुढ़ापे की लाठी OPS की मांग के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। NMOPS ने साफ किया कि OPS बहाली तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा और आगामी 14 सितंबर को NMOPS के प्रस्तावित रैली के लिए पटना के मिलर स्कूल मैदान में भारी संख्या में बेगूसराय से










