Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News शिक्षक दिवस पर के तेघरा प्रखंड के रामपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश एवम बरौनी प्रखंड के बीहट मध्य विद्यालय की स्नातक की शिक्षक अनुपमा सिह को राजकीय सम्मान से सुबे के शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर बेगूसराय के दो शिक्षक को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया

दोनों शिक्षकों मे मध्य विद्यालय बीहट की शिक्षिका जिन्होंने अकेले 250 बच्चों को शिक्षा दी थी, और दूसरे शिक्षक जिसकी सरहना प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने की थीबिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एक्स बी राजेंद्र की मौजूदगी में चिलहाय रामपुर मध्य विद्यालय के प्राचार्य को सम्मानित किया।

शिक्षक दिवस पर के तेघरा  प्रखंड के रामपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश एवम बरौनी प्रखंड के बीहट मध्य विद्यालय की स्नातक की शिक्षक अनुपमा सिह को राजकीय सम्मान से सुबे के शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट


शिक्षा जगत में छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने को लेकर राज्य सरकार की ओर से शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर दो शिक्षकों को राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने बाले शिक्षक बरौनी प्रखंड के बीहट मध्य विद्यालय के अनुपमा सिहं जिन्होंने अकेले 2 सौ ‌50 बच्चों को अच्छी शिक्षा दी थी। और दूसरे शिक्षक तेघरा  प्रखंड के मध्य विद्यालय चिल्लाहय रामपुर के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश को, जिनके कार्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने भी सराहना की थी सम्मानित किये गये। जिसको लेकर शिक्षा जगत में एवं बुद्धिजीवियों के बीच हर्ष का माहौल है। दोनों शिक्षक के सम्मानित होने पर जिले में हर्ष का माहौल है। दोनों शिक्षकों के कार्यों की  प्रशंसा करते हुए हर शिक्षको में अच्छे कार्य करने की जागृति पैदा हो रही है। कि अगर हम भी अपने कार्य के प्रति सजग और सतर्क रहते तो हमें भी सरकार की ओर से प्रशंसा के पात्र बनाए जाते और हम भी राज्य सरकार से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त करते। दोनों शिक्षकों को₹30000 की राशि के साथ ही शाल एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए राजकीय शिक्षक सम्मान ग्रहण करने पर जिले के प्रतिनिधि, शिक्षा प्रेमियों व शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।   शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलना सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom