कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक डॉ राजकुमार आज़ाद ने दीप प्रज्वलित कर किया l
समस्तीपुर संवाददाता राम आधार सहनी की रिपोर्ट
समस्तीपुर जिला अंतर्गत दलसिंहसराय प्रखंड के दलसिंहसराय नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के चकनावादा स्थित सर्वोदय टूबईको स्टोर के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री स्वo भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती समारोह सह भोला पासवान शास्त्री जी को भारत रत्न देने की मांग हेतु हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन भोला पासवान शास्त्री नेशनल फाउंडेशन के समस्तीपुर जिला इकाई के द्वारा मनाया गया l जिसकी अध्यक्षता फाउंडेशन के समस्तीपुर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दास ने किया l कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक डॉ राजकुमार आज़ाद ने दीप प्रज्वलित कर किया l डॉ आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भोला पासवान शास्त्री गुदरी के लाल थे l मुख्य अतिथि फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर पासवान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार अविलम्ब भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न दे कर भोला पासवान के ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ को सम्मानित करे l मुख्य वक्ता फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ कैलाश महतो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भोला पासवान के मरने के बाद लाश जलाने हेतु पैसा नहीं था, पूर्णिया का तत्कालीन कलेक्टर ने सरकारी पैसे से इनका दाह संस्कार करवाया था l विशिष्ट अतिथि फाउंडेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ आर के साह, फाउंडेशन के प्रदेश सचिव शिक्षक मोo शौकत अली,प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक विकास कुमार, जिला उपाध्यक्ष श्रवण महतो आदि नेताओं ने स्वo भोला पासवान शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला l फाउंडेशन के समस्तीपुर जिला के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकार, पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया l









