नवरात्रा को लेकर फुलवरिया थाना परिसर में थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई
बैठक में फुलवरिया स्थित लिट्टी चोखा बेचने वाले प्रीता का चैनलों में आए समाचार पर भी कुछ लोगों ने गहन चिंतन मंथन करते दिखे
कुछ बुद्धिजीवियों सहित प्रशासन के अधिकारियों ने भी समाचार का समर्थन करते हुए प्रीता को न्याय दिलाने पर चर्चा की।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
23 सितंबर को फुलवरिया थाना परिसर में नवरात्र को लेकर थाना अध्यक्ष विजय सहनी के अध्यक्षता में नवरात्रा मे लगने बाले मेला में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर गहन चिंतन मंथन किया गया। जिसमें दुर्गा और काली मंदिरों के व्यवस्थापक एवं समिति द्वारा शांति कायम करने को लेकर समिति की वॉलिंटियर को सतर्कता बरतने पर हिदायत की गई। वही प्रतिमा भषाण के समय डीजे पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। मेले के दौरान हर मंदिर प्रांगण में प्रशासन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में श़ोकहारा-फुलवरिया एवं बारो के लगभग दो दर्जन प्रतिमाओं के दर्शन करने आने वाले दर्शनाथियों को सुरक्षा की पूर्ण गारंटी पर भी विचार विमर्श किया गया। जबकि बारो दुर्गा स्थान में हर साल की तरह इस साल भी प्रतिमा भषाण के दौरान निकलने वाले व्यायाम शाला जुलूस के लिए प्रशासन को चुस्त दुरुस्त रहने पर भी विचार किया गया। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के फुलवरिया एन एच 28 के उत्तर के निवासी एक लिट्टी चोखा बेचने वाले मजदूर की लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती करने को लेकर आरोपियों के मदद से और एक दबंग स्थानीय प्रतिनिधि के सहयोग से फुलवरिया दीनदयाल स्थित एक क्लीनिक में ऑपरेशन करा कर बच्चे निकल कर उसे मृत घोषित कर और प्रीता से अपने ढंग का आवेदन बनाकर हस्ताक्षर कराकर संबंधित थाना को देखकर मामला दर्ज करने को लेकर भी, भर्तासना की गई। जो कई चैनलों पर समाचार आई ,। उसको लेकर बैठक में उपस्थित कई बुद्धिजीवियों के बीच जोर -शोर से चर्चाएं होती देखी गई। यहां तक की उक्त समाचार पर फुलवरिया थाना प्रभारी ने समाचार प्रदर्शित करने वाले पत्रकारों को शुभकामनाएं दी। जबकि कुछ बुद्धिजीवियों ने उक्त पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर दोनों की शादी करा देने की बात पर भी चर्चा की गई। लोगों ने कहा कि समाज के अंदर हर घर में मां बहन रहती है जिनके साथ कुछ मनचले तत्वों द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती बनाना समाज में रहने वाले व्यक्तियों के लिए घोर अपमान का प्रश्न है? इसीलिए प्रीता को शीघ्र न्याय दिलाना आवश्यक है। जिस पर कई बुद्धिजीवियों ने अपनी सहमति दरशाई । उक्त घटना पर थाना परिसर में जोर शोर से चर्चा होते देखा गया।


