अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एंबुलेंस कर्मी
बेगूसराय। जिले के एंबुलेंस कर्मी अनिश्चित कालीन हरताल पर जाने से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं ठप हो गई है। 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी एंबुलेंस कर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। आंदोलन संघ के संजय कुमार ने बताया कि नेतृत्व में बरौनी स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल परिसर में जारी है, जहां दर्जनों कर्मचारी धरने पर बैठे हुए है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बार-बार मिले आश्वासन के बावजूद वेतन, सुविधा और मरम्मत व्यवस्था जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। इस उपेक्षा के विरोध में उन्होंने सेवाएं ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार ने अपनी तीन प्रमुख मांगें विस्तार से बताते हुए कहा कि श्रम अधिनियम के तहत वेतन और सुविधाएं कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुसार उचित वेतन और अतिरिक्त कार्य का भुगतान मिलना चाहिए। समय पर वेतन भुगतान हर महीने वेतन मिलने की निश्चित तिथि तय की जाए और पे-स्लिप दी जाए। गाड़ियों की मरम्मत और वेतन सुरक्षा एंबुलेंस खराब होने पर वेतन में कटौती नहीं होनी चाहिए, और मरम्मत कार्य समय पर होना चाहिए। यदि मरम्मत 10 दिनों मौके पर मनोज शाह रामप्रीत यादव मुकेश कुमार धर्मवीर कुमार अन्य उपस्थित है


