Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

 सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

बीहट बेगूसरायसच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार

सीआइएसएफ बरौनी यूनिट द्वारा रविवार की शाम अपने पारंपरिक पर्व के तहत अधिकारियों-जवानों के बीच आपसी सद्भाव और सामंजस्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस विशेष अवसर पर एनटीपीसी बरौनी के परियोजना प्रमुख जयदीप घोष, दोलन चंपा घोष, एजीएम सरोज कुमार मानव संसाधन विभाग, उप कमांडेंट आकाश सक्सेना, संरक्षिका प्रमुख स्मृति सक्सेना, सहायक कमांडेंट भास्कर दास सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने सीआइएसएफ के सुरक्षा विंग और फायर विभाग के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा हम और हमारा प्रतिष्ठान आपकी बदौलत

कार्यक्रम का उद्घाटन करते एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख.

सुरक्षित हैं. वहीं उप कमांडेंट आकाश सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा हम अपने दायित्वों के प्रति सजग हैं और मुस्तैदी से उसका निर्वहन भी करते हैं. उसके उपरांत संरक्षिका के सदस्यों एवं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत एक से बढ़कर एक गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया.

अनिरुद्ध साव की गणेश वंदना के बाद कल्याणी व कस्तूरी वरगोहाई की नार्थ ईस्ट असम की लोकप्रिय डांस बिहू को लोगों ने खूब पसंद किया. खास करके सोशल मीडिया का लोगों पर बढ़ते प्रभाव को बच्चों ने बखूबी दिखाया, जिसे देख कर सोचने पर मजबूर हो गये. अंत में बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया.

इस क्रम में परियोजना प्रमुख ने प्रोत्साहन स्वरूप बीस हजार की नकद राशि प्रदान की. सीआइएसएफ के सहायक कमांडेंट भास्कर दास ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. इस मौके पर सीआइएसएफ के जवान और उनके परिवार के साथ एनटीपीसी के अधिकारी व।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom