स्वछता अभियान के तहत बरौनी जंक्शन पर स्काउट एंड गाईड ने किया नुक्कड़ नाटक का मंचन।
बरौनी /बेगूसराय/संवाददाता। महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी जंक्शन पड़ रविवार को पर्यावरण सह स्वछता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अपर मंडल रेल प्रबंधक सह मुख्य जिला आयुक्त गरहारा सुमन कुमार तांती एवं आशीष कुमार मंडल यांत्रिक अभियंता सोनपुर के निर्देश पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ गरहारा के टीम द्वारा पर्यावरण बचाओ एवं प्लास्टिक मुक्त भारत थीम के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
कलाकारों में संजय कुमार ,प्रांजल कुमार,नागमणि,नित्यानंद कुमार,पीयूष कुमार,शुभम कुमार,किशन कुमार,सिद्धान्त कुमार,विशाल कुमार,चंदन कुमार केअलावे दर्जनोसादस्यो के द्वारा पौधा रोपण से लेकर पौधे की कटाई तक, उसके अलग गुणों के बारे में नाटक के माध्यम से बताया और प्लास्टिक का उपयोग अपने जीवन मे नही करने की ज़लह दी गई।
वही जंक्शन पर स्वछता का रोड शो निकाला गया, जिसमें हैंडबिल,बैनर ,पोस्टर के माध्यम से यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को स्वछता के प्रति जागरूक किया गया, और ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से कहा गया कि स्वछ रेल-सूंदर रेल,स्वछता किसकी जिम्मेवारी -थोड़ी आपकी, थोड़ी हमारी ,कुरे को कूड़ेदान में डाले ताकि हमारी रेल परिषर स्वछ और सुंदर बना रहे।तथा यह रैली बरौनी विनोद भवन परिसर में जाकर समाप्त हो गया।
मोके पर शिव कुमार गुप्ता सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता बरौनी ,मुख्य स्वास्थय निरीक्षक बरौनी सुधाकर गरहरा, स्वास्थ्य निरीक्षक रामनिरंजन सिंह,स्काउट जिला सचिव जीवानंद मिश्रा, डीओसी मनीष कुमार,स्काउट मास्टर,कब मास्टर के अलावे दर्जनों कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे
।















