Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बरौनी रेलवे के 7बी का आर ओ बी निर्माण में14636,92 लख रुपए यानी की एक सौ छियालीस करोड़ छत्तीस लाख बांनबे हजार मात्र की अनुमानित लागत से बनने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

एन एच को मुजफ्फरपुर से बरौनी जीरो माइल तक फोर लेन बनाने की मिली स्वीकृति। मंत्री ।

बिहार के बेगूसराय जिला विकास के मामले में सबसे आगे। जिलाधिकारी।

बरौनी रेलवे के 7बी का आर ओ बी निर्माण में14636,92 लख रुपए यानी की एक सौ छियालीस करोड़ छत्तीस लाख बांनबे हजार मात्र की अनुमानित लागत से बनने की स्वीकृति प्रदान की गई है।




राज्यांश के रूप में 3452, 46लाख, चौतीस करोड़ बावन  लाख छियालीस हजार मात्र की राशि स्वीकृत की गई है।

पुल की लंबाई -494,76 मीटर, पहुंच पथ की कुल लंबाई-406,45 मीटर एवं चौरई, 8,40 दो लेन में होगी।

बरौनी तिलरथ रेल खंड के राजवाड़ा स्पेशल गुमती पर आर ओ बी निर्माण के लिए राज्यांश राशि -30 करोर,76लाख,38 हजार सहित 66 करोड़,39लाख,51 हजार के अनुमानित लागत की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

पुलों की कुल लंबाई 101,16 मीटर एवं पहुंच पथ की कुल लंबाई-395,50मीटर और चौरई-840 मीटर दो लेन होगी।


बरौनी/ बेगूसराय/ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के नेतृत्व में बिहार के राजग  गठबंधन के सरकार द्वारा हर क्षेत्र में गरीब जनता, जीविका दिदीयो, छात्र छात्राओं मैं खुशियों की बहार आ गई है। बिहार में डबल इंजन की सरकार है तो बेगूसराय जिले में विकास का बयार बह रहा है। विकास में बेगूसराय जिला पहले स्थान पर बताया जाता है। जहां सिमरिया से औटा तक गंगा पर सिक्स लेन पुल का निर्माण के साथ-साथ जिले में 7 आर ओ बी पुल का निर्माण का कार्य द्रुत गति से कराया जा रहा है। जिसमें बीहट चांदनी चौक के पास एक लेन अर ओ बी का उद्घाटन भी होने की बात बताई जाती है। चकिया में भी आर ओ बी का कार्य द्रुत गति से  हो रहा है। बरौनी गांव (फ्लैग) स्टेशन से सटे पूर्व आर ओ बी का कार्य लगभग 60% हो चुका है। वहीं सरकार की दृढ इच्छा शक्ति  के बदौलत मुजफ्फरपुर से बरौनी जीरोमाल तक एन एच को फोर लाइन  बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। जिले के अन्य प्रखंडों में भी सरकार द्वारा विकास की गंगा बहाई जा रही है। बरौनी और राजबाड़ा मैं आर ओ बी ऊपरगामी पुल के लिए शनिवार को जिला प्रशासन के समक्ष मंत्रियों द्वारा शिलान्यास किये जाने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विकास के किसी भी काम में किए जा रहे कार्यों में किसी की भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य ठोस होना चाहिए, और इसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग  अपेक्षित है। यहां तक की सड़क के दोनों बगल सड़क की जमीन पर कब्जा जमाए लोगों को भी स्वेच्छा से इस नवीन कार्यों में सहयोग करने की जरूरत है। ताकि किसी कार्य में किसी प्रकार की बाधाएं उत्पन्न ना हो? कार्य के लिए सरकार और जिला प्रशासन मुस्तैद होकर खड़ी रहेगी, किसी प्रकार की कमी में अगर जरूरत पड़ी तो गलत करने वालों पर एफ आई आर भी की जाएगी। अगर कार्य करने वाले एजेंसी द्वारा किसी प्रकार की घटिया काम की सूचना मिली, तो उन्हें भी बक्शा नहीं जाएगा। इस दोनों आर ओ बी कार्य करने की जिम्मेवारी (संवेदक) कंपनी उड़ीसा की एम एस फॉर्चून को मिली है।


शिलान्यास के मंच पर सबसे पहले जिला के जिलाधिकारी तुषार सिंगला दल- वल के साथ पधारे , उसके उपरांत सैकड़ो मोटरसाइकिल से अगवानी करते हुए युवा वर्गों ने मंत्रीगण का मंच तक अगवानी, स्वागत किया। इस कार्य के लिए निपानिया निवासी डॉ हेमंत शर्मा की भी जोर शोर से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने जिले के जनता को आने वाले समय में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा की कभी तेघरा विधानसभा क्षेत्र मास्को के नाम से चर्चित था। जिनके द्वारा मजदूरों की भलाई करने के नाम पर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य को अवरुद्ध करने में भरपूर को शीशे करते रहे।

लेकिन अब नया भारत है। उन्होंने आम जनता से अपील की, की बाजारों से आप भारत में बने किसी भी सामान को अपना कर देश को स्वाभिमानी बनाने का प्रयास करें। और भारत को स्वतंत्र और स्वाभिमानी बनाने में सहयोग करें।वही मंत्री ने इस कार्य में अपने स्तर से  सहयोग करने के लिए स्थानीय नेता सह सक्रिय कार्यकर्ता केशब शांडिल्य की काफी प्रशंसा की। इस अवसर पर बरौनी ग्रामीण मंडल, बरौनी नगर मंडल, तेघरा ग्रामीण मंडल एवं नगर मंडल सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। और सभी आगंतुक  अतिथियों एवं क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, गण्यमन्यो की सेवा सत्कार में लगे देखे गए।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom