Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेगूसराय में चोरों ने आभूषण दुकान में शटर तोड़कर लगभग डेढ़ किलो सोने के आभूषण सहित चांदी के भी आभूषण उरा ले गए।

बेगूसराय में चोरों ने आभूषण दुकान में शटर तोड़कर लगभग डेढ़ किलो सोने के आभूषण सहित चांदी के भी आभूषण उरा ले गए।



घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी चौक की बताई जाती हैशटर तोड़ने की आवाज सुनकर चौकीदार उमाशंकर पासवान जब पहुंचा तो बदमाशों ने बुरी तरह से पिटाई करते हुए उसका हाथ पैर बांध दिया।

बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट। 

बीती रात चोरों ने जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के रानी चौक पर स्थित किराए के मकान में चलाए जा रहे सोने चांदी की दुकान में लगभग 2:00 बजे रात्रि में शक्ल तोड़कर लगभग डेढ़ किलो सोना, नगद रुपए व़ो चांदी के गहने की चोरी कर चलते बने। बताया जाता है कि शटर तोड़ने की आवाज सुनकर जब बछवारा थाने की चौकीदार उमाशंकर पासवान दुकान के पास पहुंचा तो बदमाशों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई करते हुए बांध दिया। 

दुकान के मालिक शंभू शाह के अनुसार ज्वेलरी का घर देख रहा है और प्रतिदिन की तरह रात्रि में दुकान बंद करके वह घर चला जाता है। जिसका फायदा उठाते हुए घात लगाए चोरों ने सटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मकान मालिक ने मोबाइल के माध्यम से ज्वेलरी को घटना की जानकारी दी।

सूचना पाते ही तत्क्षण दुकानदार अपने दुकान पर पहुंचा तो पाया कि सटर का गेट टूटा हुआ है और दुकान के अंदर लोहे का लाकर भी टूटा हुआ पाया। जिसमें करीब डेढ़ किलो सोने के गहंने15000 पन्द्रह हजार नगद समेत चांदी एवं अन्य रतन गायव थे। 

फिलहाल मकान मालिक शंभू शाह के द्वारा बछवारा थाने में लिखित आवेदन दी गई है। आरक्षी अधीक्षक मनीष के अनुसार सोने चांदी की दुकान में शटर तोड़कर चोरों द्वारा चोरी की गई है जिसके लिए ही सी टी वी फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान जारी है। जल्द ही घाटना को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom