**दिनके 3:00 बजे बेगूसराय के रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम में बैठक करेंगे देश के गृह मंत्री अमित शाह।**
**मुंगेर और पटना प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले 10 जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से राय विचार करेंगे।**
**बैठक में बेगूसराय, पटना, खगड़िया, नवगछिया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बाढ़ और नालंदा जिले की प्रमुख कार्यकर्ता लेंगे भाग।**
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
18 सितंबर गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे के तहत दो स्थानों पर उनका कार्यक्रम तय है। पहला कार्यक्रम रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में जहां मगध और शाहपुर जिलों के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गृह मंत्री बैठक करेंगे। दूसरा कार्यक्रम उनका मुंगेर और पटना दोनों प्रमंडलों के अंतर्गत आने वाले 10 जिलों में्बेगूसराय,पटना ,खगड़िया ,नौगछिया, मुंगेर,लखीसराय, शेखपुरा, जमुई,बाढ़ और नालंदा जिलों के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बेगूसराय के रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम के मैदान में बैठक करेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सूत्रों के अनुसार पत्रकारों को बताया गया कि गृह मंत्री का पहला कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का होगा। जिसमें उन्हें संगठन से जुड़ी गतिविधियों और आगामी चुनावी तैयारी पर मार्गदर्शन दिया जाएगा, और दूसरा कार्यक्रम संगठन के पदाधिकारीयों के साथ चर्चा का है। जिसमें भविष्य की रणनीति और पार्टी के लक्ष्य को लेकर संवाद किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 2000 से 2500 के बीच भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से बेगूसराय रिफाइनरी टाउनशिप स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से फिर सड़क मार्ग से रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम में बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। गृह मंत्री अमित शाह का दूसरा कार्यक्रम बेगूसराय के बरौनी स्थित हर्ल कारखाना परिसर में है। जहां स्वामी कैलासानंद जी के सत्संग में शामिल होने जायगे। कल अपराहन 3:00 बजे के बीच बेगूसराय मे उनकाआगमन होगा। ये मौखिक खबर हमें मिली है, अभी तक आधिकारिक रूप से हमे खबर नहीं मिली हैं।
उनके आगमन को लेकर हर्ल कारखाना के अंदर सत्संग स्थल पर और रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम के मैदान में दोनों जगहो पर तैयारी युद्धस्तर से चल रही है। इस कार्यक्रम का खुद मॉनेटरिंग केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से उनके आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी।


