बिहार चुनाव को लेकर गठबंधन का तेघरा विधानसभा का सम्मेलन अयोध्या प्रसाद स्मारक महाविद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई।
इस सम्मेलन में गठबंधन के सभी दलों के छोटे बड़े कार्यकर्ता नेता उपस्थित हुए।
सम्मेलन में विधानसभा के सभी मंडलों के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को लेकर विद्यालय के आगे हम सड़क पर भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
आगे आने वाले बिहार विधानसभा की चुनाव को लेकर राजग(जनतांत्रिक) गठबंधन की तेघड़ा विधानसभा की महासम्मेलन बरौनी स्थित अयोध्या प्रसाद स्मारक महाविद्यालय के प्रांगण में विधानसभा चुनाव जितने को लेकर योजनाओं पर संकल्प लिया गया। इसमें जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, रामकृपाल यादव, देवेश ठाकुर, रत्नेश सादा सहित गठबंधन के सभी यह बढ़िया नेता उपस्थित हुए।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय महासचिव रजनीश कुमार, बछवारा विधायक वो खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, पूर्व विधायक ललन कुंवर, केसब शांडिल्य, अवकाश प्राप्त डीएसपी एवं भाजपा नेता सुनील कुंवर, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्णा नंदन सिंह जदयू नेता भूमिपाल, पूर्व विधायक वीरेंद्र महतो, पूर्व मुखिया हेमंत शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के किसी दल के उम्मीदवार को, जिन्हें तेघरा विधानसभा का टिकट प्राप्त होगा ,उनके लिए गठबंधन के सभी नेता वो कार्य करता कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी वो मुख्यमंत्री वो विकास पुरुष नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए एक स्वर में संकल्प लिया।



