संस्कृत के पुनरुथान के लिए इस जागृत अभियान में सर्वमंगला परिवार को सब प्रकार से अग्रसर होना है-रामाशीष प्रसाद यादव।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
सर्वमंगला सिद्धाश्रम सिमरिया धाम के प्रांगण में रविवार देर शाम को परमहंस स्वामी चिदात्मन महाराज के सान्निध्य में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्वमंगला समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने किया। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 04 सितम्बर से 10 सितम्बर के बीच इंद्र पूजन और साथ ही आने वाले शारदीय नवरात्र श्रद्धा पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया है। समिति की बैठक में वेद संस्कृत विद्यालय सह महाविद्यालय शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष प्रसाद यादव का सर्वमंगला समिति के पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति संस्कार की जननी है। संस्कृत के पुनरुथान के लिए इस जागृत अभियान में सर्वमंगला परिवार को सब प्रकार से अग्रसर होना है।जिनको भारत और भारतीयता पर गर्व है वो इस अभियान में बढ़ -चढ़ कर अपनी सहभागिता दे सकते हैं। मौके पर सिद्धाश्रम के व्यवस्थापक रविन्द्र ब्रह्मचारी,संस्था के महासचिव राज किशोर सिंह,सचिव दिनेश सिंह, मीडिया प्रभारी नीलमणि ,कोषाध्यक्ष नवीन प्रसाद सिंह,उपाध्यक्ष सुशील सिंह,वरिष्ठ अधिकारी में सुशील चौधरी,राजीव कुमार,निरपेंद्र सिंह,राधा रमण सिंह,बबलू सिंह, मनोज कुमार,दिनेश झा,नारायण झा,श्याम झा,राम झा आदि उपस्थित रहे। वहीं धन्यवाद ज्ञापन नवीन प्रसाद ने किया।




