सरकारी कर्मीयों ने 1 सितम्बर को मनाया काला दिवस।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
01 सितम्बर 2025 को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बछवाड़ा एवं भगवानपुर के सभी कर्मियों द्वारा काला दिवस (Black Day) मनाया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने कार्यालय में काला फीता एवं स्टीकर लगाकर कार्य किया। कर्मियों ने बताया कि आज ही के दिन पुरानी पेंशन योजना (OPS) को समाप्त कर नई पेंशन योजना (NPS/UPS) लागू की गई थी। सभी ने एक स्वर में सरकार से ओल्ड पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अश्वनी कुमार, रंजना कुमारी, बलराम कुमार, अजीत कुमार झा, सुनील कुमार ईश्वर, अंजनी कुमार, जितेन्द्र कुमार बबली कुमारी, भिखारी साह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




