Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News गिरफ्तार किए गए मनचले के पास से एक देशी पिस्तौल एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

15 वर्षीय एक छात्रा के साथ हथियार के बल पर छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने खदेड़ कर एक बदमाश को पिस्टल समेत किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार किए गए मनचले के पास से एक देशी पिस्तौल एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।




बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत रमजीबनदास की रिपोर्ट।

गढ़हारा थाना क्षेत्र के बारो सत्संग मंदिर चौक के पास गुरुवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद एक हथियारबंद बदमाश, लड़के द्वारा  पिस्टल दिखाते हुए एक  करीब 15 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी करने का असफल प्रयास किया गया। जबकि उक्त स्थल पर सुबह से शाम तक दर्जनों लोगों की भीड़ रहती है । बच्चियों के साथ छेड़खानी देख वहां बैठे लोगों में हंगामा हो गया। स्थानीय कुछ लड़कों ने इसका विरोध किया। और इसकी सूचना किसी ने गढहारा थाना पुलिस को दी ।सूचना पाकर पहुंचे एक शिक्षक पर भी बदमाश लड़के ने पिस्टल दिखा कर भयभीत करने का प्रयास किया ।माहौल खराब होते देखकर उपस्थित स्थानीय युवकों ने अपने जान की परवाह किये बिना उक्त बदमाश को  पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच संबंधित थाना पुलिस भी वहां आ पहुंची । पुलिस को देखते ही बदमाश भागने का प्रयास किया। लेकिन उप्त हथियारबंद लड़कों को भागते देख गढ़हरा थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने खदेर कर उसे गिरफ्तार कर लिया।  उक्त बदमाश रामपुर टोला की ओर भाग रहा था , जिसे पुलिस ने चैती दुर्गा स्थान मंदिर,बारो के समीप से  युवक को एक देशी पिस्तौल एवं तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने मैं सफलता प्राप्त की ।जिसकी पहचान बिहट नगर परिषद के गढ़हारा  वार्ड संख्या16, गोढियारी टोला निवासी उत्तम चौधरी का पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई। इस प्रसंग में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को जांच प्रताल करने के बाद मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।वहीं स्थानीय एक टोला के कुछ छात्रों के साथ भी ऐसा ही लगातार विवाद हो रहा था।इसका खुलासा छात्रों ने भी अपने अभिभावकों के पास किया है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इसके पूर्व भी कुछ लफंगों का समूह लगातार उक्त लड़की वो अन्य बच्चियों को  परेशान करने की बातें होने की बात बताई जाती है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। क्योंकि उक्त स्थल पर किसानों का वास है। और स्थानीय बच्चे ही स्थानीय स्कूलों में पढ़ाई करते हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom