लगभग सौ वर्ष पुरानी ठाकुरबारी कि उत्तरी बार गिरने के कारण बगल में अपने नल पर पानी ले रहे एक 62 वर्षीय बुजुर्ग दीवाल के नीचे दबाकर उनकी मौत हो गई ।
मृतक की पहचान अयोध्या गांव निवासी स्वर्गीय पुडोपोजगार का पुत्र उपेंद्र पोद्दार के रूप में की गई। घटना जिले के लाखों थाना क्षेत्र की बताई जाती है।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
बेगूसराय जिले के लाखों थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या बड़ी ठाकुरबारी जो 100 वर्ष पुराना है का जर्जर उत्तरी दीवार अचानक धराशाई हो जाने के कारण ठाकुरबाड़ी के बगल में अपने नल पर पानी ले रहे एक लगभग 62 बर्शीय बुजुर्ग उसके चपेट में आ गया और दीवार के नीचे दबकर उसकी जान चली गई। उक्त घटना को लेकर अगल-बगल के लोगों में अपरा तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर उसके नीचे दबे शब को बाहर निकाला और इसकी सूचना संबंधित थाने पुलिस को दी। मृतक की पहचान अयोध्या बड़ी गांव निवासी स्वर्गीय फुदो पोद्दार का लगभग 62 वर्षीय पुत्र उपेंद्र पोद्दार के रूप में की गई। जबकि ग्रामीणों के अनुसार ठाकुरबारी का सभी दीवार वो छत जर्जर अवस्था में है। सूचना पाते ही संबंधित थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीण प्रभात कुमार और डॉक्टर सुनील कुमार राय ने पत्रकारों को बताया की उपेंद्र पदार की मौत ठाकुरबारी की दीवार के नीचे दबकर हो गई। सौ साल पुरानी ठाकुरबारी के बगल में ही मृतक का घर है और वह चापाकल पर पानी ले रहा था । बताया जाता है कि मृतक चाय पीकर चापाकल पर अपना कपड़ा धो रहा था,इसी बीच अचानक दीवार धरासाई हो गयी। जो दीवार मृतक के शरीर पर और उसके घर पर जाकर गिरी। जिस कारण दीवाल के नीचे दबकर उपेंद्र पोद्दार की मृत्यु हो गई। जिसको लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया यह भी जाता है कि ठाकुरबारी की 100 वर्ष जर्जर दीवाल और छत न जाने कब धराशाई होकर कितने ग्रामीणों की जान को जोकिंग में डाल दे, कहना मुश्किल है।











