Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बरौनी प्रखंड के बारो मे आरक्षी अधीक्षक बेगूसराय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला गया।

दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बरौनी प्रखंड के बारो मे आरक्षी अधीक्षक बेगूसराय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला गया।


बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की खास रिपोर्ट

माता दुर्गा पूज्यनोत्सव के मौके पर सोमवार की देर शाम  बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार  के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला गया। एसपी दल बल के साथ बारों गढ़हरा,बरौनी पहुंचे। इस अवसर पर तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार, तेघड़ा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, फुलवरिया थाना अध्यक्ष विजय सहनी, गढहरा थाना अध्यक्ष गौतम कुमार, एसआई अजीत कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष पुलिस बल फ्लैग मार्च में शामिल थे। सन 2017में विजयदशमी का जुलूस,व्यायामशाला का जुलूस व मोहर्रम का जुलूस का एक साथ आगे पीछे संयोग बैठने पर कुछ मनचले युवकों के माध्यम से बारों में सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया था।इस कारण यह क्षेत्र उसी दिन से अति संवेदन शील घोषित हो गया है।जबकि स्थानीय लोग हमेशा से सौहार्द, शान्ति व्यवस्था का मिसाल प्रस्तुत करते आ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom