**महान शिल्पकार बाबा विश्वकर्मा के पूजनोत्सव को लेकर बरौनी क्षेत्र के शहरी वो ग्रामीण इलाकों में धूम मची है।**
**बरौनी रेलवे के वाशिंग पीट, क्षेत्र के फैक्ट्रीयों वो छोटे- बड़े बाहन चालको द्वारा महान शिल्पकार बाबा विश्वकर्मा के पूजनो त्सव को लेकर सुबह से ही पूजन कार्य में जुटे हुए हैं।**
**75 वर्ष पूर्व आज ही के दिन भारत के महान सेवक-चौकीदार नरेंद्र दामोदरदास मोदी की जन्म तिथि को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाई जा रही है।**
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता सच आज तक न्यूज़ महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
बेगूसराय जिले के बरौनी क्षेत्र में महान शिल्पकार बाबा विश्वकर्मा के पूजनोत्सव को लेकर बरौनी सहड़ी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी विश्वकर्मा पूजन के लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विश्वकर्मा पूजन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन के रेल कर्मचारियों के द्वारा वाशिंग पीट बरौनी में पूजन को लेकर सुबह से ही जोर शोर से तैयारीया चल रही थी। जबकि क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक मक्खन फैक्ट्री, विद्युत विभाग, ऑक्सीजन फैक्ट्री, जैसे दर्जनों फैक्ट्रीयों में भी बाबा विश्वकर्मा की पूजन को लेकर जोर-शोर से तैयारी की गई है। वही छोटे- बड़े वाहन चालकों में भी सुबह से ही अपने-अपने वाहनों को साफ सफाई में लगे देखे गए। जबकि कोल बोर्ड रोड स्थित रेलवे मैदान से पश्चिम सड़क किनारे विश्वकर्मा मंदिर में भी पूजन की जोर-जोर से तैयारी चल रही है।
वही देश के प्रधानमंत्री, प्रधान सेवक, चौकीदार माननीय नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म आज ही के दिन 75 साल पूर्व होने के कारण भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जन्म दिवस मनाया जा रहा है। विश्वकर्मा पूजा एवं प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर जगह-जगह श्रद्धा और विश्वास , आस्था भक्ति के साथ, मनाए जाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र के बाजारों में भी काफी चहल- पहल देखी जा रही है। कही-कही बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया जा रहा है।


