Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News दशकों बरसों पूर्व से आस लगाए आम जनों को अब शीघ्र होगी आशा की पूर्ति

 **दशकों बरसों पूर्व से आस लगाए आम जनों को अब शीघ्र होगी आशा की पूर्ति।**


**बरौनी पश्चिमी गुमटी पर शीघ्र आरओबी का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। विकास आयुक्त।**


**बीहट एन एच 31 स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आर ओ बी का एक लेन बनकर तैयार।**


बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता। महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट


पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन के पश्चिमी केबिन के पास आर ओ बी के निर्माण के लिए बरौनी क्षेत्र की जनता दशकों बरसों पूर्व से टकटकी लगाए बैठी थी। जैसे ही सरकार द्वारा स्वीकृति के बाद अब ठेकेदारी भी हो गई है। जिसे बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा की पूर्व शिलान्यास भी किया जाएगा। उक्त बातें बाढ प्रभावित क्षेत्रो का जायजा लेने पहुंचे विकास आयुक्त एस सिद्धार्थ ने कही। उन्होंने वार्ड प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के क्रम में बरौनी स्टेशन के पश्चिमी गुमती पर वर्षों से आर ओ बी के निर्माण के लिए टकठकी लगाएं आम जनों को संतावना देते हुए कहा कि आर ओ बी निर्माण की ठेकेदारी हो गई है और शीघ्र ही इसका शिलान्यास भी किया जाएगा। विकास आयुक्त ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्या सहित बांध की सुरक्षा और जीविका दीदीओ के संबंध में कई महत्वपूर्ण बातें उन्होंने कही। बाढ़ की समस्या से बड़ी संख्या में लोग परेशानी झेल रहे हैं। काफी मात्रा में दियरा क्षेत्र के फसलों का भी नुकसान हुआ है। जिसके लिए बांध की सुरक्षा और नई रिंग निर्माण को लेकर इंजीनियरों की टीमों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। रिपोर्ट आते ही इस पर कार्य किया जाएगा। 

जबकि सिमरिया-खगड़िया फोरलेन एन एच 31 स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाध़िण आर अओबी की एक लेंन-12,5 मी चौड़ी सड़क बनकर तैयार हो गई है. और उम्मीद जताई जा रही है की एक सप्ताह के अंदर इस आर ओ बी से आधिकारिक रूप से वाहनों का आवागवन भी शुरू हो जाएगा। फिलहाल उक्त आर ओ बी  की  पर एक सड़क का कालीचरण हो जाने के बाद पिछले कई दिनों से अनाधिकृत रूप से छोटे-छोट वाहनों का आना-जाना जारी है। भी स्थितिएफसीआई रेलवे क्रॉसिंग पर चार लेन आर ओ बी के आधे हिस्से पश्चिम सड़क की एक लेन का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद अब पेंटिंग, मार्किंग, साइन बोर्ड लगाने, सड़क पेंटिंग, प्रकाश की व्यवस्था समेत इसके सौंदर्यीकरण से जुड़ी कार्य किये जा रहे हैं।  शुक्रवार को निर्माण से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उक्त आरोपी का लोड टेस्ट होने के बाद जल्द ही आधिकारिक रूप से सभी तरह के वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगी। विदीत हो की पिछले दिनों औटा- सिमरिया सिक्स लेन सड़क पुल चालू हो जाने के बाद से बीहट वो चकिया में निर्माणाधीन आर ओ बी के पास नेशनल हाईवे 31 पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। 

वही हाल बरौनी रेलवे के पश्चिमी केबिन के पास है। जहां आर ओ बी निर्माण नहीं होने के कारण दर्जनों गांवो के लोगों, छात्र छात्राओं, रोगियों और उनके परिजनों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है। लेकिन विकास आयुक्त के द्वारा उक्त आर ओ बी का शिलान्यास होने की जानकारी जब आम जनों क़ो लगी , तो लोगों में खुशियों की बहार आ गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom