Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News महा प्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में प्रबंधन रेल कर्मचारियों की भागीदारी (प्रेम समूह) की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।

महा प्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में प्रबंधन रेल कर्मचारियों की भागीदारी (प्रेम समूह) की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।

रेल संगठन को अधिक प्रभावी बनाने एवं प्रबंधन में रेल कर्मियों की सक्रिय भागीदारी के उद्देश्य से प्रेम समूह की स्थापना की गई है।

बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट

महाप्रबंधक  छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में  12.09.2025 को ’प्रबंधन में रेल कर्मचारियों की भागीदारी’ (प्रेम समूह) की वर्ष 2025 की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं यूनियन/एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे । महाप्रबंधक  छत्रसाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रेल संगठन को अधिक प्रभावी बनाने एवं प्रबंधन में रेलकर्मियों की सक्रिय भागीदारी के उद्देश्य से प्रेम समूह की स्थापना की गई है। रेलकर्मियों की भागीदारी से जहॉं कर्मचारियों में प्रबंधन में भागीदारी की भावना जागृत होती है ,वहीं रेल के कार्यों की जमीनी स्तर पर समीक्षा हो पाती है । हम उन क्षेत्रों को चिन्हित कर प्राथमिकता तय कर पाते हैं, जो साधारणतः रूटीन विषय बन जाते हैं । यूनियन एवं एशोसिएशन के सहयोग से एक उपयुक्त कार्य प्रणाली तैयार कर लगातार तकनीक का प्रयोग कर हम रेलसेवा एवं संगठन को प्रभावी बना सकते हैं । महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि आज की समीक्षात्मक चर्चा एवं इससे उत्पन्न प्रेरक विचार हमारे लिए सार्थक एवं उपयोगी साबित होंगे। बैठक में उपस्थित प्रमुख विभागाध्यक्ष, ईस्ट सेंट्रल रेलवे ऑफिसर्स एसासिएशन के अध्यक्ष  शैलेश वर्मा एवं महासचिव  जे.पी.सिंह, ईस्ट सेंट्रल रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एशोसिएशन के अध्यक्ष  अरविंद पासवान एवं महासचिव रविन्द्र कुमार राज, ईसीआरईयू के अध्यक्ष  संतोष कुमार पासवान एवं सहायक महासचिव  संतोष कुमार, कार्यकारी सदस्य  संजय कुमार, एससी/एसटी एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष  महेंद्र कुमार एवं महासचिव  पवन कुमार राम, ओबीसी एसोएिशन जोनल अध्यक्ष  शैलेन्द्र कुमार एवं महासचिव सुबोध पोद्दार एवं यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे ।  बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक (सा.) सह प्रेम ग्रुप के सचिव  अभिषेक कुमार द्वारा किया गया ।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom