हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा अच्छी बारिश की संभावना बनी रहेगी दुर्गा पूजा 10 दिन शेष
बरौनी बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवादाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा यानि 22 सितंबर से नवरात्र शुरू होगा। इस दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6.09 बजे से 8.06 बजे तक रहेगा। जबकि अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.49 बजे से दोपहर 12.38 बजे तक रहेगा। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा करेंगे। इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर और प्रस्थान नर वाहन यानी मनुष्य के कंधे पर जाएगी। माता के आगमन के प्रभाव से बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। जबकि नर वाहन पर माता का जाना फलदायी होगा। अविनाश शास्त्री ज्योतिषाचार् ने बताया कि 22 सितंबर को कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र शुरू होगा। इस दिन प्रतिपदा उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र शुक्ल योग है। 29 सितंबर सप्तमी पूजा के दिन माता का पट खुलेगा। इसी दिन पत्रिका प्रवेश सरस्वती पूजा आरंभ और महारात्रि निशा पूजा होगी। नवरात्र में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। इस बार मां दुर्गा का आना-जाना शुभ है।
नवरात्र की खास तिथि
29 सितंबरः मां दुर्गा का पट खुलेगा। पत्रिका प्रवेश, सरस्वती का आवाहन, निशा पूजा और रात्रि जागरण। 30 सितंबरः महाअष्टमी व्रत, संधि पूजा, दीक्षा ग्रहण।
02 अक्टूबर: विजयादशमी, नीलकंठ पंक्षी दर्शन, नवरात्र व्रत का पारण और देवी विसर्जन।
किस दिन दसवीं होने पर क्या होती मां की सवारी
रविवार और सोमवारः मां दुर्गा भैंस पर सवार होकर जाती है।
शनिवार और मंगलवारः चरणायुद्ध बुधवार और शुक्रवारः हाथी गुरुवारः मनुष्य के कंधे पर
किस दिन कलश स्थापना होने पर क्या होती सवारी
सोमवार और रविवारः मां दुर्गा हाथी पर आती हैं।
शनिवार और मंगलवारः घोड़ा गुरुवार और शुक्रवारः डोली बुधवारः नाव
जानिए... कब-कब माता
के किस स्वरूप की पूजा
22 सितंबरः मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री देवी की पूजा होगी।
23 सितंबरः मां ब्रह्मचारिणी
24 सितंबरः मां चंद्रघंटा
25 सितंबर: मां कुष्मांडा देवी (इस बार दो चतुर्थी तिथि होने के वजह से दो दिन कूष्मांडा देवी की पूजा होगी।)
26 सितंबर: मां कुष्मांडा
27 सितंबरः मां स्कंदमाता
28 सितंबरः मां कात्यायनी
29 सितंबरः मां कालरात्रि
30 सितंबरः मां महागौरी
1 अक्टूबरः मां सिद्धिदात्री
23 अक्टूबर: विजयदशमी (दशहरा)
पूजा समिति के सदस्यों ने पंडालों का भ्रमण कर समस्याओं को जाना
नवदुर्गा संघ समिति पिपरा देवस रविवार की संध्या 5:00 बजे समिति की बैठक रखी गई दुर्गा पूजा
अध्यक्ष सुधीर राय ,राम उदित, कैलाश पोद्दार नारायण दास दुर्गा पूजा पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष, राम उदगार राय, लोचन राय, रामजतन महतो, दशरथ दास, सुबोध सिंह, आदित्य कुमारपुर बाबू साहब लोचन यादव ,गौरव कुमार, कन्हैया राय मुकेश कुमार, सदस्य घोष के नेतृत्व गुरुवार को समिति के सदस्यों ने शहर के
अलग-अलग पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान सदस्यों
ने बिजली एवं पानी की समस्याओं से अवगत हुए। अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया


