Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News स्वामी चिदात्मन वेद विज्ञान अनुसंधान संस्थान सिमरियाधाम में हिन्दी दिवस मनाया गया

स्वामी चिदात्मन वेद विज्ञान अनुसंधान संस्थान सिमरियाधाम में हिन्दी दिवस मनाया गया


बीहट / बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

 सर्वमंगला ज्ञाण मंच सिमारियाधाम पर स्वामी चिदात्मन वेद विज्ञान अनुसंधान संस्थान सिमारियाधाम तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर बिहार के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस समारोह सर्वमंगला के व्यवस्थापक रविन्द्र जी ब्रह्मचारी के अध्यक्षता तथा संस्थापक स्वामी चिदात्मन जी के सानिध्य में तथा न्यास के प्रचार प्रसार विभाग के संयोजक प्रो पी के झा प्रेम के संचालन में मनाया गया। समारोह में स्वामी चिदात्मन जी ने हिन्दी दिवस पर समस्त देशवासियों से हिन्दी को मातृभाषा के रूप में व्यवहार में लाने का आह्वान किया। समारोह का संचालन करते हुए प्रो प्रेम ने कहा इंडिया को भारत कहना चाहिए तथा अपना हस्ताक्षर तो निश्चित ही हिन्दी में करना चाहिए। हिन्दी राष्ट्रभाषा बने इसके लिए सभी भारतीय को आवाज उठाना चाहिए। ज्ञातव्य हो शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास चौदह सितम्बर से अठाईस सितम्बर तक सम्पूर्ण उत्तर बिहार में हिन्दी दिवस व हिन्दी दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसमें शिक्षण संस्थानों में तथा अनुसंधान संस्थानों में विचार गोष्ठी तथा निबंध प्रतियोगिता, संभाषण और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ विजय कुमार झा, सचिव सुधीर चौधरी, उप सचिव प्रो प्रवीण कुमार झा, वरिष्ठ सदस्य सुलभ कुमार सिंह, राधे श्याम चौधरी, अरविंद चौधरी, प्रो दिनेश झा, रमेश मिश्रा, श्याम सनातन, राम भारद्वाज मनीष कुमार आदि

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom