फरार शराब व्यापारी आखिर गिरफ्तार हो गया।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
करीब एक सप्ताह पूर्व गुप्त सूचना पर फुलवरिया थाना पुलिस ने शराब व्यापारी शिवम चौधरी के यहां छापामारी की थी। जहां लगभग 15 लीटर शराब बरामद किया गया था लेकिन व्यापारी भागने में सफल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आज पहले सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र में शराब व्यापारियों, एटैची लिफ्टरो, आदि कानून विरोधी अवैध कारोबारी का शरण स्थल बना रहा है। चर्चाओं के अनुसार यह सारा अवैध कारोबारीयो को सफेदपोश नेताओं के संरक्षण में अवैध कारोबार चलाया जाता रहा है। जिस कारण अवैध कारोबारी एवं अवैध कारोबार पर प्रशासन को सफलता मिलने में कठिनाइयां महसूस होती रही है। पुलिस अपनी कार्यवाही तो करती है लेकिन या तो अवैध शराब बरामद होते हैं। लेकिन व्यापारी भाग जाने में सफल हो जाते हैं। हो रही आम चर्चाओं के अनुसार गर कोई अवैध कारोबारी पकड़े गए तो स्थानीय छुट भैयै नेता द्वारा पुलिस को अपने प्रभाव में लेकर उन्हें छुराने में सफल हो जाते हैं। जिसको लेकर अवैध व्यापारियों का मनोबल आकाश छूने लगता है,और तब प्रशासन उसकी गिरफ्तारी करने में असफल साबित होते हैं। एक सप्ताह पूर्व छापामारी में 15 लीटर शराब बरामदगी के मामले में अवैध व्यापारी शिवम चौधरी को आज फुलवरिया पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।








