पीएम मोदी बिहार को आज देगें 40 हजार करोड़ रुपए की सौगात।
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी पूर्णिया में विमान सेवा का उद्घाटन एवं चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे,वो मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, शाहिद कई सांसद और नेता भी उपस्थित रहेंगे।
लगभगतीन सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री का दूसरा दौरा बिहार का हो रहा है।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर यानी आज सोमवार को बिहार को 40 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का एक बड़ी सौगात पूर्णिया से बिहार वासियों को देंगे। पीएम मोदी पूर्णिया एयरपोर्ट का आज अपने कर कमलों से शुभारंभ भी करेंगे। यहां से विमान सेवा का शुरुआत भी करेंगे। पीएम मोदी चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे ,और मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन के 2-20बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 3- 30 बजे सभा स्थल पर जाएंगे। पूर्णिया के सिकंदरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 2:20 बजे में पूर्णिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उसके बाद वहां से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, समेत कई सांसद व एनडीए कई नेता भी उपस्थित रहेंगे। एयरपोर्ट से सभा स्थल तक पीएम के आज आगमन को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री विक्रमशिला-कटरिया के बीच 2,170 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले रेड लाइन का भी शिलान्यास करेंगे, जो गंगा के पार सीधा रेल संपर्क प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के इच्छा शक्ति से बिहार में विकास की गंगा बहने लगी है। जिसके वजह कल बिहार के आम जनों में खुशियों की बहार आ गई है। बिहार के हर घरों से आ रही है आवाज कि मोदी है तो हर काम मुमकिन है।इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा शाहिद कई सांसद और कई नेता भी उपस्थित रहेंगे। लगभग 3 सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री का यह दूसरा दौरा बिहार का हो रहा है।






