आपसी विवाद में: मोटरसाइकिल से अपने साथियों के साथ आकर के विवादित व्यक्ति के ऊपर दो गोलि आकाशी फायर किया, वहीं लोगों द्वारा बीच बचाव करने पर वापस जाने के क्रम में सिंधिया चौक के पास भी एक गोली आकाशी फाइरं करने की बात बताई जाती है।
सूचना पाते ही रेलं थाना पुलिस जांच में जुट गई है, पुलिस द्वारा कुछ खोखा भी बरामद करने की सूचना मिल रही है।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
पूर्व मध्य रेलवे बरौनी जंक्शन मुख्य टिकट घर परिसर वाहन स्टैंड में किसी यात्री के साथ झड़प होने के कारण यात्री अपने साथियों के साथ आकरके अपने विरोधी के खोज में दो गोली फायर किया और स्थानीय लोगों के बीच बचाव के कारण जाने के क्रम में सिंधिया चौक पर एक गोली फाइर करते हुए चलता बना। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं रेल प्रशासन मामले की छानबीन में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस ने गोली का खोखा भी बराबर किया है और जांच में जुटी है।


