मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतरण कार्यक्रम का प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ महिलाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान 75 लाख महिलाओं को 7500 करोड़ की राशि का लाभ
बरौनी /सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
बीहट बेगूसराय शुक्रवार को बरौनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत 75 लाख महिला लाभुकों को बड़ी सौगात दी है। इस योजना के तहत प्रत्येक महिला लाभुक को 10,000 रुपए की दर से कुल 7500 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया।मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को उनकी पसंद के रोजगार की शुरुआत के लिए आर्थिक आधार प्रदान करना है।योजना के तहत महिलाओं को प्रारंभिक सहायता राशि के रूप में 10,000 रुपए दिए जा रहे हैं।रोजगार शुरू करने के बाद आकलन के आधार पर उन्हें आगे 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।यह योजना सामुदायिक सहकारिता पर आधारित है। इसके तहत लाभुकों को स्थानीय स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा।राज्य के 11 लाख से अधिक सक्रिय स्वयं सहायता समूहों और उनसे जुड़ी 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा जीविका दीदियों की संगठनात्मक व्यवस्था का लाभ लाभुक महिलाओं तक पहुंचेगा।महिलाओं को प्रशिक्षण, उत्पादन सहयोग और उनके उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहरों तक हाट-बाजार की व्यवस्था विकसित की जाएगी।प्रधानमंत्री मोदी ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन से न केवल महिलाओं की स्थिति और अधिक सशक्त होगी, बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और राज्य की आर्थिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी और मजबूत होगी।उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना । जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षा लक्ष्मी देवी, प्रदेश जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ सुन्देश्वर प्रसाद सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिभूषण महतो, महेंद्र मालाकार ने संयुक्त रूप से कहा कि इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वालंबन बनेंगे। उपरोक्त लोगों ने इस योजना के शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया है।









