पार्टी के कार्यकर्ता सेना नहीं सेनापति है, राष्ट्रीय अध्यक्ष,
समस्तीपुर, जननायक लोक दल के द्वारा शनिवार को दलसिंहसराय शहर के एक निजी शिक्षण संस्थान के सभागार में पार्टी के कार्यकर्ताओं का गोष्टी सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री रवि कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी 243 सीटों पर संगठन से मजबूत है, पार्टी सभी सीटों पर जल्द ही उम्मीदवार की घोषणा करेगा, उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सेना नहीं सेनापति है, पार्टी समाज के वंचित,शोषित, गरीब, नौजवान, महिला के हक के लिए संघर्ष करेगा, एवं अधिकार दिलाएगा, संविधान को मानते हुए लोकतंत्र मजबूत करेगा, विकसित बिहार बनाने में जननायक लोक दल कार्य करेगा, कार्यक्रम में महिला नेत्री काजल देवी, समस्तीपुर युवा जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार, पटोरी प्रखंड प्रभारी विक्कीकुमार, खगड़िया प्रभारी राजेश झा, प्रदेश अध्यक्ष बिहार अमर चंद्र कुमार, ने अपने विचार व्यक्त किये।










